411 REFERENCE · Wikipedia
जाध गंगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जाध गंगा (Jadh Ganga), जिसे जटा गंगा (Jata Ganga) और जाह्नवी नदी (Jahnavi River) भी कहा जाता है, भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह भागीरथी नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की एक मुख्य उपनदी है और हिन्दू धर्म में पवित्र मानी जाती है।
== मार्ग ==
जाध गंगा तिब्बत के न्गारी विभाग के ज़ान्दा ज़िले में माना दर्रे से उत्तर में आरम्भ होती है। अपना मार्ग तय करने के पश्चात उत्तरकाशी ज़िले में भैरोंघाटी में इसका संगम भागीरथी नदी से होता है।
== इन्हें भी देखें ==
भागीरथी नदी
भैरोंघाटी, उत्तराखण्ड
ज़ान्दा ज़िला
न्गारी विभाग
== सन्दर्भ ==