Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गारफील्ड सोबर्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सर गारफील्ड सोबर्स (अंग्रेज़ी: Garfield Sobers; जन्म 28 जुलाई 1936 - 17 जुलाई 2026) जो गैरी सोबर्स के रूप में जाने जाते हैं, पूर्व क्रिकेटर थे जो वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम की तरफ से 1954 से 1974 तक खेलते थे। सोबर्स को व्यापक रूप से सबसे महान हरफनमौला में से एक माना जाता है। ब्रिजटाउन, बारबाडोस में पैदा हुए सोबर्स ने 16 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शुरुआत की और उसके अगले वर्ष वेस्टइंडीज के लिये पहला मैच खेला। उन्होंने शुरुआत गेंदबाज के रूप में की थी। बाद में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारा जाने लगा। शुरुआती असफलताओं के बाद 1958 पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने पहले शतक के रूप में 365 नाबाद बनाए जो कि किसी पारी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 36 साल तक रहा। सोबर्स को 1965 में वेस्ट इंडीज का कप्तान बनाया गया, यह भूमिका वह 1972 तक निभाते रहे। कुल मिलाकर, सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले जिसमें 57.78 की औसत से 8032 रन बनाए और 34.03 की औसत से 235 विकेट लिए। अपने 383 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 28,000 रन बनाए और 1000 विकेट लिये। सोबर्स को 1975 में क्रिकेट के लिए अपनी सेवाओं के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा नाइट की उपाधि दी गई। वह 1980 में शादी के माध्यम से दोहरे बारबाडोस-ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बन गए। 1998 में संसद के एक अधिनियम द्वारा, सोबर्स को बारबाडोस के दस राष्ट्रीय नायकों में से एक के रूप में नामित किया गया। == इन्हें भी देखें == टेस्ट क्रिकेट के तिहरे शतकों की सूची == सन्दर्भ ==