Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लोरिकारिडे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|240x240पिक्सेल|(लोरिकारिया सिमिल्लिमा) लोरिकारिडे परिवार (जादूगर कैटफ़िश) और लोरिकारिनाई उपपरिवार (आर्मर्ड सकरमाउथ कैटफ़िश) से संबंधित है लोरिकारिडे केटफिश का सबसे बड़ा परिवार है। यह सिलुरिफ़ॉर्म्स गण के अंतर्गत आता है। इस परिवार में 90 से अधिक वंश और 680 से ज्यादा प्रजातियाँ शामिल हैं। ये मछलियाँ कोस्ता रीका, पनामा तथा दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय के मीठे पानी में पाई जाती हैं। इनकी खास पहचान इनके शरीर पर कठोर अस्थि-प्लेटें (हड्डी जैसी ढाल) होती हैं। इनका मुँह चूषक (सक्शन कप जैसा) होता है, जिससे ये सतहों से चिपक सकती हैं। कई प्रजातियाँ “प्लेकोस” के नाम से जानी जाती हैं। खासकर हाइपोस्टोमस प्लेकोस्टोमस को एक्वेरियम (घर के मछलीघर) में पाला जाता है, इसलिए यह बहुत लोकप्रिय है। सामान्य नाम लोरिकारिडे परिवार की मछलियों को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे: लोरिकारिड्स, सकरमाउथ कैटफ़िश, आर्मर्ड कैटफ़िश और सकरमाउथ आर्मर्ड कैटफ़िश। Fishes of the World https://archive.org/details/fishesofworld0000nels_q3j5 नेल्सन जोसेफ, एस. John Wiley & Sons, Inc. 2006 978-0-471-25031-9“प्लेकोस्टोमस”, और उसके छोटे रूप “प्लेको” या “प्लेक”, अक्सर कई लोरिकारिडे मछलियों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसका कारण यह है कि हाइपोस्टोमस प्लेकोस्टोमस (जिसे पहले प्लेकोस्टोमस प्लेकोस्टोमस कहा जाता था) मछली पालन के शौक (एक्वेरियम व्यापार) के लिए आयात की जाने वाली पहली लोरिकारिड प्रजातियों में से एक थी।http://www.wetwebmedia.com/FWSubWebIndex/loricariids.htm Loricariids फेनर रॉबर्ट WetWebMedia.com 2007-05-03 इसलिए बाद में कई मिलती-जुलती मछलियों को भी “प्लेको” कहा जाने लगा। लेकिन सभी “प्लेको” नहीं हैं, कुछ लोरिकारिड मछलियाँ, जैसे फारलोवेला कैटफ़िश, आमतौर पर “प्लेकोस्टोमस” नहीं मानी जातीं। अपने मूल दक्षिण अमेरिकी क्षेत्रों में इन मछलियों को आमतौर पर कैस्कुडोस और अकारिस के नाम से जाना जाता है।http://www.ufrgs.br/ni/vol4num1/vol4(1)p93.pdf Karyotype description of three species of Loricariidae (Siluriformes) and occurrence of the ZZ/ZW sexual system in Hemiancistrus spilomma Cardoso & Lucinda, 2003 रेनिल्डो रिबेरो डी ओलिवेरा सूजा, इस्साकर लीमा सूजा वेनेरे, पाउलो सीज़र Neotropical Ichthyology 4 1 93–97 2006 10.1590/s1679-62252006000100010 free एल-संख्याएँ लोरिकारिडे परिवार की कुछ मछलियों को अक्सर उनके “एल-नंबर (L-number)” से पहचाना जाता है। जब दक्षिण अमेरिका से नई लोरिकारिड कैटफ़िश आयात की जाती थीं, तो उनमें कई ऐसी मछलियाँ होती थीं जिनका अभी तक वैज्ञानिक नाम (औपचारिक वर्गीकरण) तय नहीं हुआ था। ऐसी स्थिति में उन्हें अस्थायी पहचान देने के लिए एल-नंबर दिया जाने लगा। यह प्रथा खासकर जर्मन एक्वेरियम पत्रिकाओं से शुरू हुई और बाद में लोकप्रिय हो गई। एक्वेरियम के शौकीन, मछली व्यापारी और जीवविज्ञानी, आज एल-नंबर का उपयोग करते है। जब तक किसी नई प्रजाति को आधिकारिक वैज्ञानिक नाम नहीं मिल जाता, तब तक एल-नंबर एक अस्थायी और सुविधाजनक पहचान के रूप में काम करता है।http://www.aquariacentral.com/articles/lnumbers.shtml What are L Numbers? लिंडर शेन dead https://web.archive.org/web/20060422083038/http://www.aquariacentral.com/articles/lnumbers.shtml 2006-04-22 कुछ मामलों में, कभी-कभी दो अलग एल-नंबर वाली मछलियाँ बाद में एक ही प्रजाति की अलग आबादी निकलती हैं। और कभी-कभी एक ही एल-नंबर के तहत दिखने में मिलती-जुलती, लेकिन वास्तव में अलग-अलग प्रजातियाँ बेची जाती हैं।2024-08-13 Hopliancistrus wolverine L17 / LDA15 - Catfish Codex https://catfishcodex.com/page-one/hopliancistrus/hopliancistrus-wolverine/ 2025-09-27 en-US सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ प्लेनेट कैटफिस लोरिकारिडे कैटफिश की सूची (अंग्रेज़ी में) Q663380