Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोलाहोइ पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोलाहोइ पर्वत Kolahoi Peakगाश ब्रोएर ("प्रकाश की देवी") Mt.KOLAHOI (5425m) highest peak of Kashmir Valley.jpg कोलाहोइ पर्वत 5425 India Jammu and Kashmir right जम्मू और कश्मीर, भारत हिमालय 34 9 52 N 75 19 37 E type:mountain_region:IN inline,title 1912 में ब्रिटेन के डॉ एर्नेस्ट नेवे द्वारा आरू (पहलगाम) कोलाहोइ पर्वत (Kolahoi Peak) या गाश ब्रोएर (Gashe-broer) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में स्थित हिमालय का एक 17,799 फुट (5,425 मीटर) ऊँचा पर्वत है। यह कश्मीर घाटी क्षेत्र का सर्वोच्च पर्वत है। यहाँ आरू घाटी से पहुँचा जा सकता है और यह गान्दरबल ज़िले में सोनमर्ग के समीप भी है। पहलगाम के निकट स्थित आरू से यह लगभग 21 किमी दूर है। इसके उत्तर में सिन्द नदी बहती है। इसके ढलानों से कोलाहोइ हिमानी आरम्भ होती है, जो यहाँ से दक्षिण दिशा में जाने वाली लिद्दर नदी का स्रोत है। पर्वत का आकार एक पिरामिड जैसा है।1275 Kolahoi 2012-04-25http://www.koausa.org/Geography/ch1.5.html Geography of Kashmir kousa.org 2012-04-24 30 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121030215230/http://www.koausa.org/Geography/ch1.5.html dead नामार्थ कोलाहोइ पर्वत को स्थानीय कश्मीरी भाषा में "गाश ब्रोएर" कहा जाता है, जिसका अर्थ प्रकाश की देवी है। कश्मीरी भाषा में "गाश" या "ग्वाश" का अर्थ "प्रकाश" और "ब्रोएरु" का अर्थ किसी क्षेत्र की अधिदेवी है।"A dictionary of the Kashmiri Language," George Abraham Grierson, Asiatic Society of Bengal, Calcutta, 1932, "... gāsh गाश् or gwāsh ग्वाश् (H. viii, 9) । प्रकाशः m. brightness, brilliancy (Śiv. 908); lustre, light (K.Pr. 254, Śiv. 15, 251, 314, etc., Rām. 417) ... brörü 2 ब्रा॑रू॒ । क्षेत्राधिष्ठात्री देवी ..." इन्हें भी देखें कोलाहोइ हिमानी लिद्दर नदी आरू अनंतनाग ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के पर्वत श्रेणी:अनंतनाग ज़िला श्रेणी:हिमालय के पाँच हज़ारी