Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुंज विश्लेषण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आँकड़ो या बिन्दुओं को गुच्छों में या ढेरों में एकत्र करने के विज्ञान को पुँजकलन या गुच्छा विश्लेषण करना कह सकते हैं। सांख्यिकी में आज कल डेटा विश्लेषण में यह बहुत प्रयुक्त हो रहा है। अंग्रेज़ी में इसे cluster analysis या numerical taxonomy कहते हैं। यह एक प्रकार की वर्गीकरण विधा है। गुच्छा या पुंज बनाने की क्रिया में दो एकदम समान या बहुत समान आँकड़ों को लिया जाता है और उनको एक गुच्छा बना दिया जाता है। इसी प्रकार कई बिन्दुओं या आंकड़ों का एक समूह या पुंज या गुच्छा बनता है। इसी प्रकार दिये गए आँकड़ों के चन्द गुच्छे बनाए जाता हैं। इस प्रकिया का सबसे आसान उदाहरण रात के आसमान में एक-दूसरे के नजदीक बसे तारों के गुच्छों को एक प्रकाश के रूप में व्यक्त करने पर मिलेगा। इस विश्लेषण का फायदा यह है कि कई बिन्दुओं या असंख्य बिन्दुओं के बदले चंद गुच्छों का ही अध्ययन करना पड़ता है। सन्दर्भ श्रेणी:सांख्यिकी श्रेणी:डेटा विश्लेषण