Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उलान बतोर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उलान बतोर या उलान बातार (अंग्रेज़ी: Ulan Bator) मंगोलिया का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह शहर किसी राज्य या प्रान्त का हिस्सा ना हो कर एक स्वतंत्र नगरपालिका है। उलान बतोर उत्तरी-मध्य मंगोलिया में एक घाटी में तूल नदी के किनारे स्थित है। यह देश का आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र है। यह मंगोलिया के सड़क जाल का केंद्र है और पार-साइबेरियाई रेलमार्ग एवं चीनी रेल प्रणाली से भी जुड़ा है। इस शहर की स्थापना १६३९ में बौद्ध मठ केन्द्र के रूप में हुई और १७७८ में यह अपने वर्तमान स्थान पर स्थापित हो गया। == इतिहास == उलान बतोर में पुरापाषाण काल के मानव बसाहट के प्रमाण हैं। इसकी स्थापना १६३९ में एक मठ के रूप में वर्तमान के उलान बतोर से लगभग २५० कि॰मी॰ दूर अभी के ऊवूखांगाई प्रान्त में की गयी। चलित मठ शहर के रूप में, आपूर्ति और अन्य जरूरतों की मांग के अनुसार, इसे कई बार सेलेन्गा नदी, ओरख़ोन नदी और तूल नदी के किनारे कई स्थानों पर ले जाया गया। जैसे-जैसे शहर बढ़ता गया इसका स्थान का परिवर्तन कम हो गया। १७७८ में नगर इसके वर्तमान स्थान पर बस गया। अपने वर्तमान स्थल में अवस्थित होने से पूर्व उलान बतोर ने पिछले ३५० सालों में बीस से भी ज्यादा बार अपना स्थान बदला। उलान बतोर १९९० में हुए आंदोलन का केन्द्र था, जिसके कारण मंगोलिया में लोकतंत्र और बाजार अर्थव्यवस्था की स्थापना हुई। == प्रशासन == उलान बतोर को प्रशासनिक तौर पर ९ जिलों में बाँटा गया है। प्रत्येक जिलों को फिर छोटे विभागों में बाँटा गया है, जिनकी कुल संख्या १३२ है। शहर का संचालन चालीस सदस्यों वाली एक नगर परिषद द्वारा किया जाता है। == भूगोल और जलवायु == उलान बतोर समुद्र तल से लगभग १३५० मी.(४४३० फुट) की ऊँचाई पर, मंगोलिया के मध्य से थोड़ा पूर्व की ओर तूल नदी के किनारे, एक पर्वत के तल में बनी घाटी में स्थित है। उलान बतोर अपने अत्यधिक अलग-थलग स्थान के कारण उल्लेखनीय है। अधिक ऊँचाई, अपेक्षाकृत उच्च अक्षांश, किसी भी तट से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी और साइबेरियाई प्रतिचक्रवात के प्रभाव के कारण उलान बतोर विश्व की सबसे ठंडी राष्ट्रीय राजधानी है। यहाँ की जलवायु मानसून से प्रभावित, शीत अर्धशुष्क जलवायु है। यहाँ संक्षिप्त, गर्म गर्मी और लम्बी, बहुत ठंडी और शुष्क सर्दियाँ होती हैं। शहर का वार्षिक वर्षण २१६ मि.मी. है, जिसमें से अधिकतर जून से सितम्बर माह के बीच होता है। यहाँ का वार्षिक औसत तापमान -२.४°C है। == शिक्षा == उलान बतोर में ६ प्रमुख विश्वविद्यालय हैं: मंगोलिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय मंगोलिया विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मंगोलियाई राज्य कृषि विश्वविद्यालय मंगोलिया स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय मंगोलियाई राज्य शैक्षणिक विश्वविद्यालय मंगोलियाई कला और संस्कृति विश्वविद्यालय == इन्हें भी देखें == मंगोलिया के शहर == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == उलान बतोर का आधिकारिक जालस्थल उलान बतोर का संक्षिप्त परिचय