Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुंभेश्वर मंदिर परिसर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुंभेश्वर मंदिर परिसर कुम्भेश्वर मन्दिर परिसर ne Kumbheshwor.JPG कुंभेश्वर मंदिर 27 40 35.56 N 85 19 33.93 E inline,title ललितपुर, नेपाल कुंभेश्वर मंदिर परिसर नेपाल के उत्तरी भाग में स्थित पाटन शहर के सबसे पुराने और व्यस्ततम धार्मिक स्थलों में से एक है। जिन प्रमुख देवताओं के मंदिर परिसर के भीतर स्थित है वे हैं: कुंभेश्वर महादेव, बगलामुखी, उन्मंत भैरव। इसके अतिरिक्त यहाँ गौरीकुंड, हराती, मनकामना, केदारनाथ और बद्रीनाथ नामक मंदिर स्थापित हैं। परिसर में एक प्राकृतिक झरना भी मौजूद है, जो आसपास के तालाबों को भरने का काम करता है और इसका स्रोत रसुवा जिले में स्थित गोसाईकुंडा झील को माना जाता है। इसलिए यहाँ के लोकप्रिय जनै पूर्णिमा के त्योहार के दौरान तालाब में डुबकी लगाने की प्रथा है, ऐसा करना गोसाईकुंडा में डुबकी लगाने के बराबर माना जाता है।http://www.radha.name/video/kumbheshwor-temple-kathmandu-patan Kumbheshwor Temple, Kathmandu - Patan Radha.name 2016-12-31 ललितपुर का नाम और कुंभेश्वर के बीच सम्बन्ध यहाँ के लोगों के बीच ये कहानी प्रचलित है कि काठमांडू से कुष्ठ रोग से पीड़ित एक किसान यहाँ आया था क्योंकि उसे अपने गाय से बहुत प्रेम था और यहाँ की घास उसकी गाय के लिए लाभकारी थी, ऐसा उसका मानना था। एक दिन उसने अपने लकड़ी के खंभे को जमीन से टकराया, जिससे वहाँ एक जल स्रोत उभर आया। उस शाम को वापस घर जाते समय उसने राजा को वहाँ से गुजरते हुए देखा। वह सड़क से हट गया जैसा कि कुष्ठ रोगी के लिए उस समय प्रथा थी, हालाँकि राजा ने उसमें बीमारी का कोई निशान नहीं देखा। वास्तव में राजा को वह आदमी इतना सुंदर लगा कि उसने उसे एक नया नाम "ललित" दे दिया, जिसका अर्थ है "सुंदर"। उसी समय राजा को पता चला कि एक चमत्कार हुआ है तब उसने इस संदर्भ में ललित से पूछा। ललित ने राजा को वह जगह दिखाई जहाँ उसे जल स्रोत मिला। इसके बाद राजा ने विचार किया कि एक नल को वहाँ लगाया जाना चाहिए। इस तरह इस स्थान को ललितपुर (अर्थात ललित कलाओं और ललित लोगों की भूमि) कहा जाने लगा। एक और कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिसने तीर्थ यात्रा पर अपना पानी का बर्तन खो दिया और उसने इसे फिर से कुंभेश्वर में पाया। कुंभेश्वर में "कुंभ" शब्द का अर्थ ही है "जल पात्र"।http://www.thelongestwayhome.com/travel-guides/nepal/kumbeshwar-temple-complex-patan.html Kumbeshwar Temple Complex in Patan City Thelongestwayhome.com 2016-06-20 2016-12-31 परिसर के आकर्षण केन्द्र कुंभेश्वर मंदिर कुंभेश्वर मंदिर कुंभेश्वर मंदिर नेपाल के दो स्वतंत्र पांच मंजिला मंदिरों में से एक है, दूसरा मंदिर भक्तपुर का प्रसिद्ध न्यातापोला मंदिर है। कुंभेश्वर मंदिर को लगभग 14 वीं शताब्दी में राजा जयस्थति मल्ल द्वारा बनाया गया था।http://www.radha.name/video/kumbheshwor-temple-kathmandu-patan Kumbheshwor Temple, Kathmandu - Patan Radha.name 2016-12-31 बगलामुखी मंदिर बगलामुखी काठमांडू घाटी के सबसे प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है और विशेष रूप से गुरुवार को यहाँ बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। मंदिर के भीतरी भाग को चांदी से उकेरा गया है।Water Conduits in the Kathmandu Valley (2 vols.) by Raimund O.A. Becker-Ritterspach, 9788121506908, Published by Munshiram Manoharlal Publishers Pvt. Ltd., New Delhi, India, 1995 अन्य स्थान परिसर के भीतर कुछ अन्य मंदिर भी शामिल है, इनमें प्रमुख है: बद्रीनाथ मंदिर चार-नारायण मंदिर गौरीकुंड मंदिर जिसमें एक पानी का झरना है, जिसका स्रोत गोसाईकुंडा झील माना जाता है। हराती मंदिर केदारनाथ मंदिर कुंबेश्वर पोखरी यह परिसर के भीतर के तालाबों में से एक है। मिशा हिती यह परिसर के भीतर एक सुंदर तालाब है। इन्हें भी देखें कुंभेश्वर मंदिर सन्दर्भ श्रेणी:नेपाल का वास्तुशास्त्र श्रेणी:नेपाल में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:मन्दिर