411 REFERENCE · Wikipedia
सामाजिक रूढ़िवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सामाजिक रूढ़िवादी वह व्यक्ति होता है जो सामाजिक मुद्दों पर दक्षिणपंथी राजनीति का समर्थन करता है। पश्विमी देशों में ऐसे मुद्दों के उदाहरण हैं: गर्भपात, समलैंगिक विवाह और/या इच्छामृत्यु का विरोध, मृत्युदंड का समर्थन और इसी तरह के अन्य मुद्दे। वहीं दूसरी ओर भारतीय सामाजिक रूढ़िवादी पंथनिरपेक्षता, वामपंथ, नग्नता, धर्म का उपहास, लिव-इन संबंध और अपशब्दों का विरोध करते हैं। वे कर जैसे अन्य मुद्दों पर रूढ़िवादी हो भी सकते हैं और नहीं भी।
संयुक्त राज्य अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी, यूनाइटेड किंगडम में कंजर्वेटिव पार्टी, पाकिस्तान में जमात-ए-इस्लामी, जापान में कोमेतो और बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी कुछ प्रसिद्ध सामाजिक रूढ़िवादी दलों के उदाहरण हैं।
भारत में भारतीय जनता पार्टी सबसे प्रसिद्ध सामाजिक रूढ़िवादी दल है। इसके अलावा शिव सेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, झारखंड मुक्ति मोर्चा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, तृणमूल कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति भी कुछ उल्लेखनीय सामाजिक रूढ़िवादी दल हैं।
श्रेणी:राजनैतिक आन्दोलन
श्रेणी:रूढ़िवाद-सम्बन्धित सूचियाँ