411 REFERENCE · Wikipedia
बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Nobel Laureates 0889 (30679343193).jpg 2016 में होल्मस्ट्रॉम Bengt Robert Holmström 1949 4 18 y हेलसिंकी, फिनलैंड अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (2016) University of Helsinki (BS)Stanford University (MS, PhD) On incentives and control in organizations https://www.proquest.com/docview/287949070/ 1978
बेंग्ट रॉबर्ट होल्मस्ट्रॉम (जन्म 18 अप्रैल 1949) एक फ़िनिश अर्थशास्त्री हैं जो वर्तमान में मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान में पॉल ए. सैमुएलसन अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर ((सेवानिवृत्त)) हैं। 2016 में बेंग्ट ने ऑलिवर हार्ट के साथ मिलकर अनुबंध सिद्धांत पर कार्य के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीता।प्रेस रिलीज़: द प्राइस इन इकोनॉमिक्स साइंस 2016 https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/2016/press-release/ NobelPrize.org 1 जून 2026
आरंभिक जीवन और शिक्षा
होल्मस्ट्रॉम का जन्म 18 अप्रैल 1949 को हेलसिंकी, फिनलैंड में हुआ और ये फिनलैंड के स्वीडिश भाषी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखते हैं। इन्होंने 1972 में हेलसिंकी विश्वविद्यालय से गणित और विज्ञान में विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1975 में इन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से संक्रिया विज्ञान में विज्ञान स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्राप्त की। 1976 में ये संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए। इन्होंने 1978 में स्टैनफोर्ड के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम फिनिश इकोनॉमिस्ट https://www.britannica.com/money/Bengt-Holmstrom इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका 1 जून 2026 en
करियर
होल्मस्ट्रॉम ने 1972 से 1974 तक एक निगमित योजनाकार के रूप में काम किया और फिर 1978 से 1979 तक हैन्केन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे। इन्होंने 1979 से 1983 तक नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के केलॉग ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर और 1983 से 1994 तक येल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में एडविन जे. बेइनेके प्रोफेसर ऑफ़ मैनेजमेंट के रूप में कार्य किया। 1999 से 2012 तक ये नोकिया के निदेशक मंडल के सदस्य थे।बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम-डील मेकिंग ऑथोरिटी https://www.dw.com/en/bengt-holmstr%C3%B6m-the-deal-making-authority/a-36710341 dw.com 1 जून 2026 en 2008 से 2017 तक बेंग्ट आल्टो विश्वविद्यालय के बोर्ड के सदस्य थे।
होल्मस्ट्रॉम विशेष रूप से प्रिंसिपल-एजेंट सिद्धांत पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इनके कार्य ने अनिश्चितता की स्थिति में अनुबंधों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
व्यक्तिगत जीवन
बेंग्ट का विवाह एनेली होल्मस्ट्रॉम से हुआ और इनका एक बेटा है।
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:1949 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग