Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फर्मवेयर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फर्मवेयर सिस्टम सॉफ्टवेयर 1967 एस्चर ओप्लर Firmware_upgrade.jpg 250px फर्मवेयर का एक उदाहरण फर्मवेयर (अंग्रेज़ी: Firmware), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का एक विशेष प्रकार है, जो किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के विशेष हार्डवेयर के लिए निम्न-स्तरीय नियंत्रण प्रदान करता है।https://www.britannica.com/technology/firmware Firmware Encyclopædia Britannica 2026-08-24 यह बायोस की भाँति किसी उपकरण को चालू करने और उसके ऑपरेटिंग सिस्टम को लोड करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करता है, अथवा किसी सरल उपकरण (जैसे माइक्रोवेव ओवन) के लिए पूर्ण ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में कार्य करता है।https://www.techtarget.com/whatis/definition/firmware What is firmware? TechTarget 2026-08-24 फर्मवेयर को रोम, इपीरोम (EPROM) या फ्लैश मेमोरी जैसी गैर-अस्थिर (non-volatile) मेमोरी में संग्रहीत किया जाता है, जिससे बिजली की आपूर्ति बंद होने पर भी यह सुरक्षित रहता है। आमतौर पर फर्मवेयर को उपयोगकर्ता द्वारा बार-बार नहीं बदला जाता है। अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक एस्चर ओप्लर (Ascher Opler) ने सन् 1967 में डेटामेशन (Datamation) पत्रिका में 'फर्मवेयर' शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल किया था।Opler Ascher Fourth-Generation Software https://archive.org/details/sim_datamation_1967-01_13_1/page/22 Datamation 13 1 22-24 January 1967 उन्होंने इस शब्द का उपयोग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच स्थित एक खास तरह के माइक्रोप्रोग्राम (microprogram) को बताने के लिए किया था। फर्मवेयर उपयोग आज फर्मवेयर का उपयोग स्मार्टफोन, कंप्यूटर, राउटर, डिजिटल कैमरा, और वाशिंग मशीन तथा कारों जैसे उपभोक्ता उपकरणों में भी किया जाता है।https://www.lifewire.com/what-is-firmware-2625861 What is Firmware? Lifewire 2026-08-24 फर्मवेयर अपडेट अक्सर सुरक्षा खामियों को ठीक करने, या यंत्र (डिवाइस) में नई सुविधाएँ जोड़ने के लिए जारी किए जाते हैं।https://www.etvbharat.com/hi/technology/meta-ray-ban-display-glasses-new-software-update-threads-hin26072806621 Meta Ray-Ban डिस्प्ले ग्लासेज़ को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, अब चलेगा Threads Bharat E. T. V. 2026-07-28 ETV Bharat News hi 2026-08-24https://www.vietnam.vn/hi/ban-cap-nhat-firmware-azg2-moi-cho-tai-nghe-galaxy-buds3-pro-giup-nang-cao-do-on-dinh-ket-noi गैलेक्सी बड्स3 प्रो हेडफोन के लिए नया AZG2 फर्मवेयर अपडेट कनेक्शन की स्थिरता में सुधार करता है। Nẵng Báo Đà 2026-08-20 vietnam.vn hi 2026-08-24 हालाँकि, अपडेट प्रक्रिया के दौरान कोई त्रुटि होने पर डिवाइस पूरी तरह से खराब हो सकता है।https://www.abplive.com/photo-gallery/technology/how-to-update-your-smart-tv-one-mistake-can-cause-major-damage-to-device-know-details-here-3055352 स्मार्ट टीवी अपडेट करते वक्त ये एक गलती पड़ सकती है बहुत भारी, जानें सही तरीका नहीं तो नया TV खरीदना पड़ेगा डेस्क एबीपी टेक 2025-12-09 ABP News hi 2026-08-24 फ्लैशिंग फ्लैशिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी बिजली से चलने वाले उपकरण में मौजूद मेमोरी में पहले से मौजूद फर्मवेयर या डेटा को हटाकर उसकी जगह नया डेटा लिखा जाता है।https://www.tech-faq.com/flashing-firmware.html Flashing Firmware - Tech-FAQ 2019-04-06 en-US 2026-09-14 इसका उपयोग किसी उपकरण को पहले से बेहतर करने या उसके काम करने से जुड़ी किसी सेवा को बदलने के लिए किया जा सकता है।https://www.cined.com/canon-eos-c50-c80-and-c400-firmware-updates-released/ Canon EOS C50, C80, and C400 Firmware Updates Released Thompson Alexandra 2026-06-29 CineD en-US 2026-09-14 उदाहरण के लिए, मोबाइल फोन में एक सेवा प्रदाता से दूसरे सेवा प्रदाता पर जाना या किसी उपकरण में नया ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल करना। नया फर्कमवेयर डालने से पहले पुराने फर्मवेयर को सुरक्षित रखने का विकल्प इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फर्मवेयर बदलने के दौरान कोई समस्या आने पर पुराने फर्मवेयर को दोबारा लाया जा सके या नया संस्करण ठीक से काम न करने पर उसे वापस पुराने संस्करण में बदला जा सके।https://www.cined.com/sony-suspends-a7-iv-firmware-update-6-00-following-widespread-camera-malfunctions/ Sony Suspends a7 IV Firmware Update 6.00 Following Widespread Camera Malfunctions Leitner Nino 2025-12-01 CineD en-US 2026-09-14 फर्मवेयर अपडेट कब करना जरूरी नहीं होता हर नया फर्मवेयर अपडेट करना हमेशा जरूरी नहीं होता। अगर अपडेट में दिए गए बदलाव आपके उपयोग से संबंधित नहीं हैं, तो उसे तुरंत इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होती। कुछ परिस्थितियों में पुराने फर्मवेयर पर बने रहना बेहतर हो सकता है। अगर किसी अपडेट में ऐसा फीचर जोड़ा गया है जिसका उपयोग आप नहीं करते हैं, तो उससे आपको कोई खास लाभ नहीं मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर कैमरे के नए फर्मवेयर में वन्यजीव फोटोग्राफी के लिए बेहतर आई फोकस दिया गया है और आप वन्यजीव फोटोग्राफी नहीं करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए ज्यादा उपयोगी नहीं होगा।https://fstoppers.com/gear/when-firmware-update-worth-installing-and-when-its-not-719706 When a Firmware Update Is Worth Installing (And When It’s Not) Fstoppers Tedford Justin 2026-01-25 fstoppers.com en 2026-09-14 सन्दर्भ Firmware श्रेणी:कंप्यूटर आधार श्रेणी:कम्प्यूटर विज्ञान श्रेणी:कंप्यूटर घटक श्रेणी:सॉफ्टवेयर श्रेणी:सॉफ्टवेयर आधार