Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुनर्वसु-पॅलक्स तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|पुनर्वसु-पॅलक्स और सूरज की तुलना - पुनर्वसु-पॅलक्स एक नारंगी रंग का दानव तारा है पुनर्वसु-पॅलक्स या सिर्फ़ पॅलक्स, जिसका बायर नाम "बेटा जॅमिनोरम" (β Geminorum या β Gem) है, मिथुन तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सत्रहवा सब से रोशन तारा है। प्राचीन भारत में इसे और पुनर्वसु-कैस्टर तारे को मिलकर पुनर्वसु नक्षत्र बनता था। पुनर्वसु-पॅलक्स पृथ्वी से लगभग 34 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं। इसके इर्द-गिर्द एक ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। पुनर्वसु-पॅलक्स एक नारंगी दानव तारा है। अन्य भाषाओँ में पुनर्वसु-पॅलक्स को अंग्रेज़ी में "पॅलक्स" (Pollux) कहते हैं, जबकि पुनर्वसु-कैस्टर को "कैस्टर" (Castor) कहते हैं। अरबी में इसे "अल-रास अल-तूआम अल-मूअख़र" (ur الرأس التؤام المؤخر) कहते हैं, जिसका अर्थ है "दूसरे जुड़वाँ (व्यक्ति या बच्चे) का सर"। याद रहे के "मिथुन तारामंडल" का अर्थ भी "जुड़वाँ (व्यक्ति या बच्चों) का तारामंडल" होता है, जिसके जुड़वाँ पुनर्वसु-पॅलक्स और पुनर्वसु-कैस्टर तारे हैं। विवरण पुनर्वसु-पॅलक्स का व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का 8 गुना है। इसका द्रव्यमान सूरज के द्रव्यमान का 1.8 गुना है। इसका सतही तापमान 4,865 कैल्विन है। ग़ैर-सौरीय ग्रह पुनर्वसु-पॅलक्स के इर्द-गिर्द परिक्रमा करता ग्रह बृहस्पति का 2.3 गुना द्रव्यमान रखता है। यह अपनी कक्षा में लगभग हर 589 दिनों में पुनर्वसु-पॅलक्स तारे की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने इसे "पॅलक्स बी" (Pollux b) का नाम दिया है।A. P. Hatzes et al. Confirmation of the planet hypothesis for the long-period radial velocity variations of β Geminorum Astronomy and Astrophysics 457 2006 335–341 10.1051/0004-6361:20065445 astro-ph/0606517 इन्हें भी देखें पुनर्वसु-कैस्टर तारा मिथुन तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची दानव तारा सन्दर्भ श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:मिथुन तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना