411 REFERENCE · Wikipedia
के. वी. रंगा रेड्डि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोंडा वेंकट रंगा रेड्डि File:Konda Venkata Ranga Reddy, 1952.jpg के०वी० रंगा रेड्डि कोंडा वेंकट रंगा रेड्डि 12 दिसम्बर 1890 पेद्दमनगलरम्, हैदराबाद रियासत 1970 07 24 1890 12 12 y हैदराबाद आन्ध्र प्रदेश के प्रथम उप-मुख्यमंत्री चेवेल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 1959 1962 पद निर्मित जे वी नरसिंह राव कांग्रेस (इ) तुंगभद्रम्मा कोंडा माधव रेड्डी कोंडा लक्ष्मी रेड्डी एवं कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी (पौत्र) भारतीय
कोंडा वेंकट रंगा रेड्डि (12 दिसंबर 1890-24 जुलाई 1970) भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे जो 1959 से 1962 तक आंध्र प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने जागीरदारों के विरुद्ध हुए तेलंगाना विद्रोह में भाग लिया था। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
कार्य
राजनीतिक जीवन
उन्होंने रज़ाकारों के विरुद्ध संघर्ष किया जो हैदराबाद को भारत में सम्मिलित करने के विचार के विरुद्ध थे।
1959 में वे नीलम संजीव रेड्डी की सरकार में राजस्व मंत्री थे। 1961 में दामोदरम संजीवय्या की सरकार में आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बने। उन्होंने तेलंगाना आंदोलन में भाग लिया। वे अपने अपने स्पष्ट भाषण के लिए जाने जाते हैं। सिद्धि अम्बर बाजार में अपने भाषण का अन्त करते हुए उन्होंने कहा था- गुलाम की जिंदगी से, मौत अच्छी ।
शिक्षाविद
के. वी. रंगा रेड्डि ने ए. वी. कॉलेज की भी स्थापना की। वे इंद्र सेवा सदन सोसायटी के भी सदस्य थे जिसकी स्थापना 1952 में संगम लक्ष्मीबाई ने महिलाओं और लड़कियों की सहायता के उद्देश्य से की थी।http://www.brecw.ac.in/founder.htm :-: Welcome to Bhoj Reddy Engineering College for Women :-: https://web.archive.org/web/20090726123722/http://www.brecw.ac.in/founder.htm 26 July 2009 13 December 2009 उनके सम्मान में इस ट्रस्ट के एक बालिका महाविद्यालय का नाम के. वी. रंगा रेड्डी महिला डिग्री कॉलेज रखा गया है।
उन्होंने के. वी. रंगा रेड्डी महिला छात्रावास की भी स्थापना की।
निजी जीवन
के. वी. रंगा रेड्डी का विवाह तुंगभद्रम्मा से हुआ था। के. वी. रंगा रेड्डी और तुंगभद्रम्मा के 11 बच्चे थे, जिनमें 7 पुत्र और 4 पुत्रियाँ थीं। उनके एक पुत्र, कोंडा माधव रेड्डी हैदराबाद उच्च न्यायालय और बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे थे। उनके पोते में से एक, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, एक भारतीय राजनेता हैं और चेवेल्ला (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) तेलंगाना से संसद सदस्य थे।
के. वी. रंगा रेड्डी की बहन बुचम्मा के घर हैदराबाद के पास पेड्डा मनगलाराम गाँव में मर्री चेन्ना रेड्डी का जन्म हुआ था। उनके भाई (कोंडा नारायण रेड्डी) की बेटी का विवाह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मैरी चेन्ना रेड्डी से हुआ था।
ग्रंथ सूची
मेरी आत्मकथा-के. वी. रंगा रेड्डी
संदर्भ
श्रेणी:१९७० में निधन
श्रेणी:1889 में जन्मे लोग