Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कबीर निर्णय मंदिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कबीर निर्णय मंदिर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित है। यह मंदिर पूरे विश्व में कबीर के पारख सिद्धांतो को मानने वालों का सबसे बड़ा केंद्र है।http://mnaidunia.jagran.com/madhya-pradesh/burhanpur-burhanpur-kabir-379939 देशभर से जुटे साधक, जाना कबीर का गूढ़ रहस्य mnaidunia.jagran.com 2017-07-18http://www.univarta.com/news/states/story/285070.html संत कबीर का संदेश जानने और समझने के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं कबीरपंथ के अनुयायी univarta.com 2017-07-18मई 2026 InternetArchiveBot इतिहास कबीर निर्णय मंदिर की स्थापना पूरण दास साहेब ने की थी। कहा जाता है कि उनका ताल्लुक महाराष्ट्र के एक जमींदार परिवार से था। वे 11 वर्ष की अवस्था में वैरागी हो गए थे और सद्गुरु की खोज में निकल पड़े थे। घूमते-घूमते वे रीवा पहुंच जहां उनकी भेंट सुखलाल साहेब से हुई। उनसे कबीर साहित्य की शिक्षा-दिक्षा लेकर वे कबीरपंथ का प्रचार करने लगे। प्रचार करते-करते वे ताप्ती नदी के किनारे पहुंचे और साधना करने लगे। साधना के दौरान उन्होंने 'वैराग्य शतक' और 'निर्णयसार' की रचना की। उन्होंने कबीर के बीजक की टीका भी लिखी, जिसे बीजक की पहली टीका कहा जाता है। इस टीका का नाम 'त्रिज्या' रखा गया। टीका पूर्ण करने के तीन दिन बाद उन्होंने अपनी देह त्याग दी। तभी से हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन ताप्ती के तट पर कबीर निर्णय मंदिर के पास कबीर पंथियों का मेला लगता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ बुरहानपुर: दक्षिण का द्वार, पर्यटन बुरहानपुर जिले के जालस्थल पर श्रेणी:मध्य प्रदेश में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:बुरहानपुर ज़िला श्रेणी:बुरहानपुर के पर्यटन स्थल श्रेणी:मध्य प्रदेश के मन्दिर