411 REFERENCE · Wikipedia
आकाशीय हेडेंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आकाशीय हेडेंड (Headend in the Sky या HITS) ऐसा प्लेटफार्म है जिसके तहत ऑपरेटर विभिन्न प्रसारकों के उपग्रहों से सीधे अपलिंक कर सके और उनके टीवी चैनल डिजिटल रूप में ग्राहकों तक पहुंच जाय़। भारत सरकार ने 12 नवम्बर को इस निति को मंजूरी दी। इससे केबल ऑपरेटरों को डिजिटल प्लेटफार्म मिल सकेगा। साथ ही इनमें प्रतिस्पर्धा बढ़ने से प्रसारण की दर भी कम हो सकते हैं।
उपयोगिता
ऑपरेटरों के लिए
हिट्स प्रौद्योगिकी अपनाने से केबल ऑपरेटरों की पूंजीगत लागत व उनकी परिचालन लागत में भारी कमी आएगी। डिजिटल प्रसारण होने से ग्राहकों को भी बेहतर प्रसारण का लाभ मिल सकेगा।
ग्राहकों के लिए
हिट्स सेवा प्रदाताओं की पहुंच पूरे देशभर में होगी। इसलिए सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) की मांग बढ़ेगी। इससे सेट टॉप बॉक्स की कीमतों में कमी आएगी। हिट्स के ग्राहक को देशभर में कहीं भी स्थानांतरित होने पर सेट टॉप बॉक्स नहीं बदलना पड़ेगा। इसके लिए उसे नई जगह पर आसानी से हिट्स से जुड़ा ऑपरेटर मिल जाएगा।
डिजिटल प्रसारण होने से ऑपरेटर ग्राहकों को अधिक चैनल दिखा सकेंगे
बाहरी कड़ियाँ
Comcast Media Center — official website
श्रेणी:उपग्रह संचार
श्रेणी:केबल टीवी
श्रेणी:तकनीक
श्रेणी:संचार