411 REFERENCE · Wikipedia
एस्पानॉला (गैलापागोस)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|300px|गार्डनर खाड़ीएस्पानॉला द्वीप का यह नाम स्पेन के सम्मान में रखा गया था। इसको विस्काउंट सैमुएल हुड के नाम पर हुड नाम से भी जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल 60 वर्ग किलोमीटर (23 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 206 मीटर (676 फुट) है।
एस्पानॉला गैलापागोस द्वीपसमूह का सबसे पुराना द्वीप है जो लगभग 35 लाख वर्ष पुराना है और समूह के सबसे दक्षिण में स्थित है। इस द्वीप के दूरस्थ स्थानों में स्थानीय वनस्पति प्रचुर संख्या में पाई जाती है। अन्य द्वीपों से अलग होने के कारण एस्पानॉला पर वन्यजीव द्वीप के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के अनुसार अनुकूलित हो गये हैं। एस्पानॉला के समुद्री गोह ही द्वीपसमूह के ऐसे गोह हैं जो प्रजननकाल के दौरान अपने शरीर का रंग परिवर्तित कर सकते हैं।
एस्पानॉला पर दो आगंतुक क्षेत्र हैं। गार्डनर खाड़ी और पुंटा सुआरेज़। जहाँ गार्डनर खाड़ी एक बेहतरीन समुद्रतट है जहाँ पर्यटक तैराकी कर सकते हैं वहीं पुंटा सुआरेज़ में विभिन्न वन्य जीव जैसे लहरदार एल्बाट्रॉस, समुद्री गोह, एस्पानॉला लावा छिपकली, हुड मॉकिंगबर्ड, अबाबील-पुच्छ गल, नीले और लाल पैरों वाले बूबी पक्षी, नाज़्का बूबी पक्षी, गैलापागोस बाज़ आदि देखे जा सकते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:गैलापागोस द्वीप
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका का भूगोल