411 REFERENCE · Wikipedia
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रमंउयो उज्ज्वला योजना Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) logo.png भारत नरेंद्र मोदी पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार धर्मेन्द्र प्रधान 2016 05 01 y बलिया सक्रिय pmuy.gov.inप्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2016 को शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे।http://www.jagran.com/news/national-now-free-gas-to-poor-pm-opens-ujjwala-yojana-13955254.html गरीबों को अब मुफ्त गैस, पीएम ने किया उज्ज्वला योजना का आगाज 14 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160916002110/http://www.jagran.com/news/national-now-free-gas-to-poor-pm-opens-ujjwala-yojana-13955254.html 16 सितंबर 2016 live
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को जल्दी ही मिट्टी के चूल्हे से आजादी मिल जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है।
गरीब परिवार की महिला सदस्यों को मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन मुहैया कराने के लिए मंत्रिमंडल ने 8,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना https://www.india.gov.in/hi/spotlight/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%89%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%B5%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE#tab=tab-1 www.india.gov.in भारत का राष्ट्रीय पोर्टल 13 सितम्बर 2019 https://web.archive.org/web/20190809224816/https://www.india.gov.in/hi/spotlight/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%89%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%B5%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE#tab=tab-1 9 अगस्त 2019 live
नारा-स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन
सरकार ने ईंधन के दाम बढ़ने पर मई, 2022 में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी प्रदान की। अक्टूबर, 2023 में इसे बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया।https://www.prabhatkhabar.com/national/ujjwala-yojana-know-updates Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, मिलती रहेगी 300 रुपये एलपीजी पर सब्सिडी 11 मार्च 2024 Prabhat Khabar
केंद्र सरकार द्वारा घोषित एलपीजी की कीमतों को कम करने का निर्णय, व्यक्तियों पर वित्तीय तनाव को कम करने और उनके कल्याण को बढ़ाने के हमारे निरंतर प्रयास में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कटौती आवश्यक वस्तुओं को किफायती दरों पर अधिक सुलभ बनाकर हमारे नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता देने के प्रति हमारे अटूट समर्पण को रेखांकित करती है।https://www.prabhatkhabar.com/business/ujjwala-scheme-pmuy-lpg-gas-cylinder-price-news-update-cabinet-approved-full-details-mdn उज्ज्वला योजना को लेकर सरकार की योजना 2023-09-13 en-US 2024-04-04
आवेदन प्रक्रिया
उज्ज्वल योजना में रसोई गैस प्राप्त करने के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आप के पास बीपीएल (गरीबी रेखा) का कार्ड होना आवश्यक है इच्छुक उम्मीदवार जो इस योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन चाहते हैं उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र में जमा कराना होगा।प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना का कैसे उठायें लाभ https://economictimes.indiatimes.com/hindi/wealth/personal-finance/how-to-avail-benefits-of-pmuy/articleshow/64023345.cms?from=mdr 26 जुलाई 2019 ईकोनॉमिक टाइम्स
दो पन्ने के आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरकर जैसे आप का नाम, पता, आधार नंबर तथा जन धन बैंक खाता नंबर भरकर वितरण केंद्र पर जमा करवाना होगा। सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद आप इसे जमा कर देवें जिसके बाद आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी तथा अन्य दसतवेजों की जांच करके आपका आवेदन स्वीकृत कर दिया जाएगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद आपको इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ प्रदान कर दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ:-
इस योजना के प्रारंभ होने से खाने पर धुंआ के असर से मृत्यु में कमी होगी।
इस योजना से छोटे बच्चे के स्वास्थ्य की समस्या कम होगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रारंभ होने से शुद्ध जल के प्रयोग से महिलाओं का स्वास्थ्य सुधरेगा।
इस सरकारी योजना से अशुद्ध जीवाश्म इंधन के प्रयोग करने वाले वातावरण में कम प्रदूषण होगा।
इस योजना के शुरू होने से जंगलों की कटाई कम होगी।
महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नहीं झेलना पड़ेगा।
पर्यावरण प्रदूषण कम होगा जो हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही अधिक आवश्यक है।
पीएम उज्जवला योजना लिस्ट
सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में लाभार्थी महिलाओं की लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में सभी लाभार्थी महिलाओं की जानकारी होगी। यदि आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तथा आप जानना चाहते है की आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं तो आप इसकी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। पीएम उज्जवला योजना लिस्ट 2024 https://web.archive.org/web/20240731112745/https://yojanalists.com/pm-ujjwala-yojana-list-2024/ 31 जुलाई 2024 की जानकारी आप ऑनलाइन चेक कर सकते है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://pmuy.gov.in
श्रेणी:भारत में सरकारी योजनाएँ