411 REFERENCE · Wikipedia
मातृवंश समूह ऍल०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|उप-सहारा अफ़्रीका की बुशमैन जनजातियों के स्त्री ओर पुरुष अक्सर मातृवंश समूह ऍल० के वंशज होते हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ऍल० या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप L0 एक अत्यंत प्राचीनतम मातृवंश समूह है। इस मातृवंश समूह के सदस्य व्यक्ति (स्त्री ओर पुरुष दोनों) ज़्यादातर उप-सहारा अफ़्रीका में पाए जाते हैं। इस इलाक़े के खोइसान जनजाति के ७३% लोग, !कुंग जनजाति की नामीबिया वाली शाखा के ७९% लोग ओर !कुंग जनजाति की बोत्सवाना वाली शाखा के १००% लोग इसके वंशज हैं। अनुमान है के जिस नारी से यह मातृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ११२,२०० से १८८,००० वर्ष पूर्व पूर्वी अफ़्रीका में रहती थी।Supplemental Data Correcting for Purifying Selection: An Improved Human Mitochondrial Molecular Clock The American Society of Human Genetics 4 Jun 2009 Pedro Soares Luca Ermini, Noel Thomson, Maru Mormina, Teresa Rito, Arne Röhl, Antonio Salas, Stephen Oppenheimer, Vincent Macaulay and Martin B. Richards 84 6 82–93 10.1016/j.ajhg.2009.05.001 http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 13 अगस्त 2009 19500773 2694979 https://web.archive.org/web/20110129174348/http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 29 जनवरी 2011 dead
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना