Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अराकान योमा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अराकान योमाရခိုင်ရိုးမArakan Yoma Naf River 2.JPG 250px अराकान पर्वत और नफ नदी रखाइन पर्वतमाला बर्मा विक्टोरिया पर्वत (Mount Victoria) ३,०९४ मीटर 21 25 46.36 N 93 49 10.75 E right|thumb|200px अराकान योमा (Arakan Yoma), जिसे अराकान पर्वतमाला और रखाइन पर्वतमाला भी कहते हैं, पश्चिमी बर्मा की एक पर्वतमाला है जो उस देश की भारत से सीमा निर्धारित करती है। यह रखाइन राज्य के तट और इरावदी नदी की जलसम्भर द्रोणी के बीच में स्थित है। यह भारत व बर्मा के इस क्षेत्र में समानांतर चलने वाली कई पर्वतमालाओं में से सबसे विशाल है, जिसमें से कुछ भारत के असम, नागालैण्ड और मिज़ोरम राज्यों में भी चलती हैं। इन सामानांतर पर्वत श्रेणियों में नागा पहाड़ियाँ, चिन पहाड़ियाँ और पटकाई पर्वतमाला (जिनमें लुशाई पहाड़ियाँ भी आती हैं) शामिल हैं। दक्षिण में यह पर्वत बंगाल की खाड़ी में जल के भीतर चलते रहते हैं और बहुत आगे जाकर भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के रूप में फिर पानी से बाहर उभरते हैं।http://www.britannica.com/EBchecked/topic/31961/Arakan-Mountain-Range Rakhine Mountains Encyclopædia Britannica 9 Nov 2013 https://web.archive.org/web/20090711122059/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/31961/Arakan-Mountain-Range 11 जुलाई 2009 live इसका विक्टोरिया नामक सर्वोच्च शिखर १०,०१८ फुट ऊँचा है। इन्हें भी देखें रखाइन राज्य नागा पहाड़ियाँ पटकाई सन्दर्भ श्रेणी:बर्मा की पर्वतमालाएँ श्रेणी:रखाइन राज्य