Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अलफ़र्द तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|अलफ़र्द जलसर्प (हाइड्रा) तारामंडल में स्थित 'α' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है अलफ़र्द, जिसका बायर नाम में "अल्फ़ा हाइड्रे" (α Hya, α Hydrae) है, जलसर्प तारामंडल का सब से रोशन तारा है जो पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ४७वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे १७७ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.९८ है। अन्य भाषाओं में अलफ़र्द को अंग्रेज़ी में "ऐलफ़ार्ड" (Alphard) कहा जाता है। यह नाम अरबी भाषा के "अल-फ़र्द" (ur الفرد) से लिया गया है जिसका अर्थ "अकेला" है। इसका नाम यह इसलिए पड़ा क्योंकि इसके आसपास कोई भी अन्य रोशन तारा नहीं है। वर्णन अलफ़र्द एक नारंगी रंग का K3 II या K3 III श्रेणी का चमकीला दानव तारा है। इसकी सतह का तापमान लगभग ४,१२० कैल्विन अनुमानित किया गया है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का ३ गुना है, लेकिन जब इसने अपने जीवन का मुख्य अनुक्रम चरण समाप्त कर दिया तो यह फूलने लगा और अब इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का ५० गुना है।da Silva, L. et al. Basic physical parameters of a selected sample of evolved stars Astronomy and Astrophysics 458 2 2006 609–623 10.1051/0004-6361:20065105 2006A&A...458..609D astro-ph/0608160 इसकी आयु लगभग ४२ करोड़ साल अनुमानित की गई है। इसके वर्णक्रम (स्पॅक्ट्रम) का अध्ययन करके वैज्ञानिकों को इसमें बैरियम तत्व की उम्मीद से अधिक मात्रा मिली है। इस प्रकार के तारों में अक्सर यह तब होता है जब तारा वास्तव में एक द्वितारा हो और मुख्य तारे का एक सफ़ेद बौना साथी तारा हो जिस से कुछ मात्रा में बैरियम गुरुत्वाकर्षक प्रभाव से खिचकर मुख्य तारे पर आ गया हो।Mennessier, M. O. et al. Barium Stars, Galactic Populations and Evolution https://archive.org/details/sim_astronomy-and-astrophysics_1997-10_326_2/page/722 Astronomy and Astrophysics 326 722–730 October 1997 1997A&A...326..722M अलफ़र्द का ऐसा ही एक साथी मिला है जो कभी अलफ़र्द की ही तरह एक नारंगी दानव था। वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में अलफ़र्द भी अपनी बाहरी परत खो देगा और अपना बाक़ी जीवन एक बचे-कुचे सफ़ेद बौने के रूप में ही अंत करेगा।Alphard https://web.archive.org/web/20110901014602/http://stardate.org/radio/program/alphard 1 सितंबर 2011 , StarDate, April 24, 2011 इन्हें भी देखें दानव तारा जलसर्प तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:जलसर्प तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना