411 REFERENCE · Wikipedia
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ। उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। तब से अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में 'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार' के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।इस पर किया जाता हैं
== पुरस्कार विजेता ==
53वां। 2021 वहीदा रहमान. अभिनेत्री
54वां. 2023. मिथुन चक्रवर्ती अभिनेता
55वां. 2024. मोहनलाल. अभिनेता
== इन्हे भी देखें ==
फिल्म फेयर पुरस्कार
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
पुरस्कार विजेताओं की सूची