Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चित्रांगदा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महाभारत के पात्र अगस्त 2021 महाभारत के अनुसार, चित्रांगदा, अर्जुन की एक पत्नी थीं। जब अर्जुन इन्द्रप्रस्थ की ओर से मैत्री संदेश लिये मणिपुर (महाभारत) राजधानी पहुंचे तब वहाँ की राजकुमारी चित्रांगदा अर्जुन पर मोहित हो गई परन्तु अर्जुन के हृदय मे वो केवल एक राजकुमारी थी।Chitra - A Play in One Act 1 Rabindranath Tagore Read Books Ltd 2015 9781473374263 जब चित्रांगदा ने अर्जुन के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव रखा तो अर्जुन ने उसे ठुकरा दिया जिससे राजकुमारी को अत्यंत पीड़ा हुई और आत्महत्या करने का निश्चय कर लिया। जब महाराज इस बात से अवगत हुये तो उन्होने अर्जुन के सामने यह शर्त रखी कि यदि वो मणिपुर की मित्रता चाहता है तो उसे चित्रांगदा से विवाह करना पड़ेगा अन्यथा वो उसी समय राज्य की सीमा से निकल जाए। श्री कृष्ण के परामर्श से अर्जुन ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और चित्रांगदा से विवाह रचा लिया। जब कुछ माह उपरांत अर्जुन नागलोक पहुंचे तो उनकी पत्नी नागकन्या उलूपी ने द्वेष भावना से चित्रांगदा के विरुद्ध अर्जुन को भड़का दिया। अर्जुन ने निराधार संदेह के कारणवश चित्रांगदा को उस समय त्याग दिया जब वो गर्भवती थी। तब चित्रांगदा ने ठान लिया की वो इस अपमान का बदला अर्जुन की पराजय से लेगी की उसे पराजय करने वाला और कोई नही बल्कि स्वयं उसका और अर्जुन का पुत्र है। चित्रांगदा के वभ्रुवाहन नामक पुत्र हुआ। Shastri Chitrao (1964), p. 213 वह उसे सारी युद्ध कलाओं मे निपुण कर अर्जुन को पराजित करने के काबिल बना दिया और उससे अर्जुन को पराजय करने का वचन और गुरूदक्षिणा माँग ली। उधर जब महाभारत के युद्ध के उपरांत शान्ती अश्वमेघ यज्ञ का श्यामकर्ण अश्व मणिपुर की सीमा मे प्रवेश करता है तब वभ्रुवाहन भीम को मूर्च्छित कर कर्णपुत्र वृषकेतु का वध कर देता है और अन्त मे माँ गंगा के दिये हुये बाण से अर्जुन का भी वध कर देता है। जब चित्रांगदा घटनास्थल पर आती है तो वभ्रुवाहन को यह ज्ञात हो जाता है की अर्जुन ही उसके पिता है। श्री कृष्ण के मार्गदर्शन से वभ्रुवाहन नागलोक से मणि लाकर अर्जुन को पुनर्जीवित करते है। सन्दर्भ श्रेणी:पौराणिक पात्र