Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक रात का साथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक रात का साथ (अंग्रेज़ी: one-night stand) केवल एक बार मानव यौन संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया है जिसमें इस बात की आशा की जाती है कि सहभागी आगे किसी भी प्रकार का यौन संबंध नहीं बनाएँगे। इस प्रचालन के बारे उल्लेख किया गया है कि यह "यौन प्रक्रिया है जिसमें भावनात्मक प्रतिबद्धता या भविष्य का जुड़ाव न हो।" Jeffrey S. Turner, American Families in Crisis: A Reference Handbook (2009), p. 47. कारण एक रात के साथ पीछे विभिन्न कारण हो सकते हैं जो लोगों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसी के उदाहरणों में वह जवान जोड़े हो सकते हैं जो अपनी यौन शक्ति के अनुभवों को ढूँढ रहे हैं; अविवाहित लोग जो यौन प्रक्रिया का भाग तो बनना चाहते हैं मगर किसी प्रतिबद्धता या रिश्ते की जकड़न से बचना चाहते हैं; शादीशुदा लोग जो विवाहेतर संभोग के इच्छुक हैं परन्तु नहीं चाहते कि उनकी शादी या पारिवारिक सम्बंधों पर विवाहेतर रूमानी स्नेहपूर्ण सम्बंधों की कोई आँच लगे। एक रात का साथ योजनाबद्ध हो सकता है जिसमें एक या दोनो सहभागी प्रक्रिया से पूर्व इस बात का इरादा करते हैं कि यौन प्रक्रिया स्थापित होगी। इन्हें भी देखें अज्ञात संभोग कुटीर सह-आवास सामुहिक संभोग जुड़ने की संस्कृति सन्दर्भ श्रेणी:मानव कामुकता