411 REFERENCE · Wikipedia
वीर हकीकत राय अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, दिल्ली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वीर हकीकत राय अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, जिसे सराय काले खां आईएसबीटी भी कहा जाता है, दिल्ली में स्थित तीन अन्तर्राज्यीय बस अड्डों में से एक है। हरियाणा और राजस्थान राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए बस सेवाएं सराय काले खां से संचालित की जाती हैं।
कश्मीरी गेट आईएसबीटी में अव्यवस्था को कम करने के लिए ८० करोड़ रुपये की लागत से मार्च १९९६ में बस अड्डा परिसर का निर्माण शुरू हुआ था।Hi-tech ISBT to come up at Sarai Kale Khan http://www.hindu.com/2005/01/20/stories/2005012001680300.htm The Hindu Jan 20, 2005 10 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20121107001747/http://www.hindu.com/2005/01/20/stories/2005012001680300.htm 7 नवंबर 2012 live जनवरी २००५ में यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए स्टेशन का पुनर्विकास किया गया। भविष्य में इसे दिल्ली मेट्रो के प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सीधे जोड़ा जाना भी प्रस्तावित है।Anand Vihar and Sarai Kale Khan ISBTs to be restored http://www.expressindia.com/latest-news/Anand-Vihar-and-Sarai-Kale-Khan-ISBTs-to-be-restored/364589/ The Indian Express Sep 23, 2008 10 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20121002130229/http://www.expressindia.com/latest-news/Anand-Vihar-and-Sarai-Kale-Khan-ISBTs-to-be-restored/364589/ 2 अक्तूबर 2012 dead
यह स्टेशन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है। सराय काले खान टर्मिनस से प्रमुखतः दिल्ली से दक्षिण की ओर जाने वाली बस सेवाएं चलती हैं। यह डीटीसी का बस डिपो भी है, और यहां से डीटीसी की मुद्रिका सेवा (रिंग रोड बस सेवा) और कई अन्य बसें विभिन्न मार्गों पर चलती हैं।
बस अड्डे के निकट ही बारापुला एलिवेटेड सड़क है, जो कि सराय काले खान को लोधी मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से जोड़ता है। इसे निर्माण के द्वितीय चरण के तहत सराय काले खान की ओर
से मयूर विहार तक और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की ओर से आई एन ए कालोनी तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित है।Elevated road project to connect East Delhi with South Delhi http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/article68144.ece The Hindu December 21, 2009 10 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20120905021501/http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/article68144.ece 5 सितंबर 2012 liveInn lost in march of time Hindustan Times http://www.hindustantimes.com/India-news/NewDelhi/Inn-lost-in-march-of-time/Article1-1112578.aspx August 25, 2013 10 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20130826073621/http://www.hindustantimes.com/India-news/newdelhi/Inn-lost-in-march-of-time/Article1-1112578.aspx 26 अगस्त 2013 live
इन्हें भी देखें
दिल्ली में यातायात
महाराणा प्रताप अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, दिल्ली
स्वामी विवेकानंद अंतर्राज्यीय बस अड्डा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Sarai Kale Khan at wikimapia
What’s in a name? (History behind the name) at The Hindu
श्रेणी:दिल्ली में परिवहन