411 REFERENCE · Wikipedia
केन बैरिंगटन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
केनेथ फ्रैंक बैरिंगटन (24 नवंबर 1930 - 14 मार्च 1981) अंग्रेज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जो 1950 और 1960 के दशक में इंग्लैंड क्रिकेट टीम और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेले थे। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज थे जो कभी-कभार लेग स्पिन गेंदबाजी किया करते थे।
विपक्षी टीम की गुणवत्ता के साथ उनकी बल्लेबाजी में सुधार रहा है; काउंटी चैम्पियनशिप में उनका औसत 39.87, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 45.63, टेस्ट क्रिकेट में 58.67 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 63.96 का रहा। वह सभी छह पारंपरिक टेस्ट मैदानों: ओल्ड ट्रैफर्ड, एजबेस्टन, हेडिंग्ले, लॉर्ड्स, ट्रेंट ब्रिज और द ओवल पर शतक बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज थे।
उनका टेस्ट करियर तब समाप्त हुआ जब 1968 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में दिल का दौरा पड़ा। 1975 से 1981 तक वे इंग्लैंड के चयनकर्ता और नियमित टूर मैनेजर थे। 14 मार्च 1981 को ब्रिजटाउन, बारबाडोस में तीसरे टेस्ट के दौरान दूसरे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। कुल मिलाकर 1955 से 1968 तक खेलें 82 टेस्ट में उन्होंने 20 शतक और 35 अर्धशतक के साथ 6,806 रन बनाए।Ken Barrington profile and biography, stats, records, averages, photos and videos https://www.espncricinfo.com/player/ken-barrington-9014 ईएसपीएन क्रिकइन्फो 14 अप्रैल 2022
सन्दर्भ
श्रेणी:1930 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९८१ में निधन
श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी