411 REFERENCE · Wikipedia
प्रॉब्लम (कंप्यूटर विज्ञान)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस लेख में सुधार किया जा रहा है। इसकी भाषा को सरल बना दिया जाएगा, और सन्दर्भ भी जोड़ दिए जाएंगे। थोड़ा समय दीजिए।
सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान में प्रॉब्लम प्रश्नों के एक समूह को कहते हैं। उदाहरण के लिए, निम्नलिखित एक प्रॉब्लम है:
"पूर्णांक n का अभाज्य नम्बरों में गुणनखण्ड क्या है?"
ऊपर दिए गए उदाहरण में हर पूर्णांक के लिए एक प्रश्न है, इसलिए ये प्रश्नों का समूह है। ये परिभाषा प्रॉब्लम शब्द के साधारण या गणितीय प्रयोग से भिन्न है क्योंकि साधारण या गणितीय प्रयोग में प्रॉब्लम शब्द का अर्थ प्रश्न होता है, प्रश्नों का समूह नहीं।
सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान में कहा जाता है कि कोई अल्गोरिद्म किसी प्रॉब्लम का हल करता है अगर वो समूह के हर प्रश्न के लिए सही उत्तर देता है।
निर्णय प्रॉब्लम
निर्णय प्रॉब्लम एक ऐसी प्रॉब्लम को कहते हैं जिसमें हर प्रश्न का उत्तर हाँ या न में से एक हो। निर्णय प्रॉब्लम का एक उदाहरण पूर्णांकों की अभाज्यता जाँचने का प्रश्न है:
"क्या पूर्णांक n एक अभाज्य पूर्णांक है?"
श्रेणी:सैद्धांतिक कम्प्यूटर विज्ञान