411 REFERENCE · Wikipedia
आक़्सू विभाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|चीन के शिंजियांग प्रांत (नारंगी रंग) में स्थित आक़्सू विभाग (लाल रंग)
thumb|240px|आक़्सू विभाग के ज़िले: (१) आक़्सू शहर (२) वेन्सू (३) कूचा (४) शायार (५) तोक़्सू (६) बाईचेंग (७) उचतुरपान (८) आवात (९) कालपिन
आक़्सू विभाग (उईग़ुर: ur ئاقسۇ ۋىلايىتى, आक़्सू विलायती; चीनी: 阿克苏地区, आकेसू दीचू; अंग्रेजी: Aksu Prefecture, आक्सू प्रीफ़ॅक्चर) चीन के शिंजियांग प्रांत का एक प्रशासनिक विभाग है। इस विभाग का कुल क्षेत्रफल १,३२,५०० वर्ग किमी है। सन् २००३ की जनगणना में इस विभाग की आबादी २१.९ लाख अनुमानित की गई थी। आक़्सू विभाग की राजधानी आक़्सू शहर है।
नाम की उत्पत्ति
'आक़्सू' (ur ئاقسۇ) शब्द का अर्थ 'सफ़ेद पानी' है।Field trip guide: 30th International Geological Congress, 4-14 अगस्त 1996, Beijing, China, Hongfei Hou, Jinsong Zhou, Naigong Deng, Geological Publishing House, 1996, ISBN 978-7-116-02210-2, ... 'Aksu' means 'white water', it is the second biggest oasis in Xinjiang with rich land and good water ... स्थानीय उईग़ुर भाषा और उस से मिलती तुर्की भाषाओँ में में 'अक़' (ur ﺋﺎق) का मतलब 'सफ़ेद' होता हैSpoken Uyghur https://web.archive.org/web/20140921190207/http://books.google.com/books?id=icZf7TNgnuIC 21 सितंबर 2014 , Reinhard F. Hahn, Ablahat Ibrahim, University of Washington Press, 2006, ISBN 978-0-295-98651-7, ... aq (n) 'white,', 'clear,' 'clean,' 'innocent' ... और 'सू' (ur سۇ) का अर्थ 'पानी' होता है।ur ﻳﯘﻟﻐﯘﻥ ﻟﯘﻏﻪﺕ (युल्ग़ुन उईग़ुर लुग़ात/शब्दकोष) - सू https://web.archive.org/web/20120107031835/http://dict.yulghun.com/#/ug_en/%D8%B3%DB%87 7 जनवरी 2012 , ... ئى water ... 'आक़्सू' में [क़|'क़' के उच्चारण]] पर ज़रा ध्यान दें - यह 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा सा भिन्न है।
भूगोल
आक़्सू विभाग तारिम द्रोणी के पश्चिमोत्तर भाग में तियाँ शान पर्वतों की दक्षिणी ढलानों पर स्थित है। इस विभाग का दक्षिणी हिस्सा टकलामकान रेगिस्तान में आता है और यहाँ पर कृषि उन्ही इलाक़ों में सम्भव है जहाँ से तारिम नदी और उसमें मिलने वाली आक़्सू नदी और मुज़ात नदी मिलती हैं।
लोग
२००३ में आक़्सू विभाग में रहने वाले २१.९ लाख लोगों में से ७१.९३% उईग़ुर जाति के, २६.६२% हान चीनी जाति के और बाक़ी अन्य जातियों के थे।
इन्हें भी देखें
शिनजियांग प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:शिंजियांग
श्रेणी:शिंजियांग के विभाग