411 REFERENCE · Wikipedia
आमेट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आमेट Amet आमेट India Rajasthan 25.303 73.929 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला राजसमन्द ज़िला 575 17335 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, राजस्थानी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड
आमेट (Amet) भारत के राजस्थान राज्य के राजसमन्द ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
जनसंख्या
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, आमेट की जनसंख्या 17,335 थी। पुरुषों की आबादी 8,782 और महिलाओं की 8,553 थी। आमेट की औसत साक्षरता दर 79.97% है, जो राज्य औसत 66.11% से अधिक है; 90.01% पुरुष और 69.76% महिलाएं साक्षर हैं। 12.71% जनसंख्या 6 वर्ष से कम आयु की है।
संगमरमर उद्योग
आमेट अपने संगमरमर और ग्रेनाइट व्यवसाय और अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्रोत के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में 50 से अधिक संगमरमर और ग्रेनाइट प्रसंस्करण इकाइयां यहां काम कर रही हैं। संगमरमर के अलावा यह लगभग 100 किलोमीटर के दायरे के पास के क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध कपडा मंडी (क्लॉथ मार्केट) यह अभी भी शहर की अर्थव्यवस्था का दूसरा प्रमुख स्रोत है। संगमरमर का मुख्य व्यवसास लोकेंद्र सिंह करते हैं जिसे उस जिले का माइनिंग किंग भी कहा जाता है क्योकि उनके ग्रेनाइट और मार्बल अमेरिका एवं न्यूजिलेंद् जैसे बड़े देशों में जाते है|
इन्हें भी देखें
राजसमन्द ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:राजसमन्द ज़िला
श्रेणी:राजसमन्द ज़िले के नगर