Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यामेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|सन् १८०३ में झेजियांग प्रान्त के शाओशिंग शहर के यामेन का चित्रण यामेन (चीनी: 衙門, अंग्रेज़ी: yamen) चीन के राजवंशों के काल में किसी शाही अफ़सर के कार्यालय और घर को कहा करते थे। वैसे तो यह नाम चीन में सदियों से प्रयोग होता आया है लेकिन चिंग राजवंश काल में यह अंग्रेज़ी में भी प्रवेश कर गया। अपने यामेन से राजसेवक अपने अधीन क्षेत्र या शहर का प्रशासन करता था। उसके कार्यभारों में स्थानीय वाणिज्य, सरकारी निर्माण, मुक़द्दमों की सुनवाई व निर्णय और भिन्न प्रकार की नीतियाँ तथा आदेश जारी करना था। आमतौर पर वह अपने यामेन के साथ लगे एक गृह में ही अपने परिवार के साथ रहता था।A Native Chieftaincy in Southwest China: Franchising a Tai Chieftaincy Under the Tusi System of Late Imperial China, Jennifer Took, pp. 102, BRILL, 2005, ISBN 978-90-04-14797-3, ... The headquarters of the native official: The yamen ... judicial quarters ... court room, the ancestral hall, staff lodgings, granary, offices, gaol, and the living quarters of the native official's family ... यह विशेषकर चिंग राजवंश के दौरान होता था जब किसी भी सरकारी अफ़सर के लिए अपने ही मातृप्रान्त में काम करने पर सख़्त​ मनाही थी। आधुनिक लोक-बोली में यामेनों की प्रथा १९११ के बाद चीन में समाप्त हो गई लेकिन आम चीनी कठबोली में आज भी कभी-कभी सरकारी दफ़्तरों को 'यामेन' कह दिया जाता है। अक्सर यह तब प्रयोग होता है जब किसी अहंकारी या निकम्मे सरकारी कर्मचारी की बात हो रही हो। इन्हें भी देखें चिंग राजवंश सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन का इतिहास श्रेणी:चीनी शब्द