411 REFERENCE · Wikipedia
खांती भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खान्ती खान्ती-मानसी, रूस खान्ती यूराली यूराली भाषाएँ फ़िनो-ऊग्रिक ऊग्रिक भाषाएँ 6-Ob Ugric-languages.png 20वीं सदी की शुरुआत में खांती और मानसी भाषाएँ उत्तरी खांती भाषा दक्षिणी खांती भाषा * पूर्वी खांती भाषा
खांती भाषाएँ (Khanty languages) (जिसे हंती भी लिखा जाता है) उग्रिक भाषाओं की एक शाखा है जिसमें कई बोलियों के समूह शामिल हैं। इसे पहले ओस्त्याक (Ostyak) के नाम से जाना जाता था। इसे कभी एक भाषा तो कभी साइबेरिया के खांती-मानसी और यामालो-नेनेत्स स्वायत्त ओक्रुग में बोली जाने वाली अलग-अलग भाषाओं का समूह माना जाता है। खांती यूराली भाषा-परिवार का हिस्सा है।आस्या पेरेल्ट्सवाइग Languages of the World : An Introduction 2023 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस 9781009338622 111 https://www.google.co.in/books/edition/Languages_of_the_World/ucjlEAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=Khanty+belongs+to+the+wider+Uralic+language+family&pg=PA111&printsec=frontcover 6 सितम्बर 2026 en दुनिया की भाषाएँ : एक परिचय वर्ष 2010 में उत्तरी खांती बोलने वालों की संख्या लगभग 7,500 और पूर्वी खांती बोलने वालों की संख्या लगभग 2,000 थी। दक्षिणी खांती भाषा 20वीं सदी के शुरुआत से ही विलुप्त मानी जाती है।Khanty (Ханты) https://omniglot.com/writing/khanty.htm ओम्निग्लॉट 6 सितम्बर 2026 en खांती
खांती भाषा की कई बोलियाँ हैं। पश्चिमी समूह में ओबडोरियन, ओब और इर्तिश बोलियाँ शामिल हैं। पूर्वी समूह में सर्गुत और वाख-वस्युगान बोलियाँ शामिल हैं। ये सभी बोलियाँ ध्वनि, शब्द-रचना और शब्दावली के मामले में एक-दूसरे से इतनी भिन्न हैं कि तीनों मुख्य बोलियाँ (उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी) एक-दूसरे की समझ से बाहर हैं।जानोस गुल्या Eastern Ostyak Chrestomathy 1966 इंडियाना यूनिवर्सिटी 5-6 https://www.google.co.in/books/edition/Eastern_Ostyak_Chrestomathy/JvwYAQAAIAAJ?hl=en&gbpv=0&bsq=Eastern%20Ostyak%20chrestomathy पूर्वी ओस्त्याक क्रेस्टोमैथी
साहित्यिक भाषाएँ
thumb|300px|खांती भाषा मुख्य रूप से पश्चिमी साइबेरिया के खांती-मानसी स्वायत्त ओक्रुग में बोली जाती है।
खांती लिखित भाषा पहली बार रूसी क्रांति के बाद वर्ष 1930 में लैटिन लिपि के आधार पर और फिर वर्ष 1937 से सिरिलिक वर्णमाला के साथ बनाई गई थी। खांती साहित्य आम तौर पर तीन उत्तरी बोलियों—काज़िम, शुरीशकर और मिडिल ओब—में लिखा जाता है। अख़बारों की रिपोर्टिंग और प्रसारण आम तौर पर काज़िम बोली में की जाती है।Khanty https://arctic-megapedia.com/en/khanty/ आर्कटिक मल्टीलिंगुअल पोर्टल 6 सितम्बर 2026 en खांती
विविधता
खांती भाषा को तीन मुख्य बोली समूहों में बांटा गया है, उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी खांती। ये समूह एक-दूसरे से इतने अलग हैं कि इन्हें तीन अलग-अलग भाषाएँ मानना अधिक उचित है। अलग-अलग बोलियों के नाम उन नदियों के आधार पर रखे गए हैं जिनके किनारे वे बोली जाती हैं या बोली जाती थीं। दक्षिणी खांती अब संभवतः विलुप्त हो चुकी है।Indigenous People of the Arctic - Khanty https://arcticportal.org/education/quick-facts/people-and-culture/4001-indigenous-people-of-the-arctic-khanty आर्कटिक पोर्टल 6 सितम्बर 2026 en आर्कटिक के स्वदेशी लोग - खांती
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
खांती वर्णमाला के लिए ऑम्निग्लॉट पेज
ग्लोबल लेक्सिकोस्टैटिस्टिकल डेटाबेस में खांती मूल शब्दावली
खांती ग्रंथ-सूची संबंधी मार्गदर्शिका
श्रेणी:रूस की भाषाएँ
श्रेणी:यूराली भाषाएँ
श्रेणी:अभिश्लेषणी भाषाएँ
श्रेणी:स्वर सहयोगी भाषाएँ