411 REFERENCE · Wikipedia
रॉबर्ट फ्रॉस्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रॉबर्ट फ़्रॉस्ट Robert Frost NYWTS.jpg रॉबर्ट फ़्रॉस्ट (1941) रॉबर्ट ली फ्रॉस्ट 1874 3 26 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया,संयुक्त राज्य अमेरिका 1963 1 29 1874 3 26 बोस्टन, मेसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका कवि, नाटककार ए ब्वाॉयज विल, नॉर्थ ऑफ बोस्टनRobert Frost http://www.poetryfoundation.org/bio/robert-frost The Poetry Foundation 1 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20151215142816/http://www.poetryfoundation.org/bio/robert-frost 15 दिसंबर 2015 live Elinor Miriam White (18951938) इलियट (18961904)
लिसले (18991983)
कैरोल (190240)
इरमा (190367)
मैरजॉरी (190534)
एलिनार बेटिना (1907) हार्वर्ड विश्वविद्यालय(डिग्री नहीं) कविता के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार Robert Frost Signature.svg
रॉबर्ट ली फ़्रॉस्ट (२६ मार्च १८७४ - २९ जनवरी १९६३) एक अमेरिकी कवि थे। उनकी रचनाएँ अमेरिका में प्रकाशित होने से पहले इंग्लैंड में प्रकाशित हो चुकी थीं। ग्रामीण जीवन के यथार्थपूर्ण चित्रण और अमेरिकी देशज भाषा पर अधिकार के कारण से उन्हें साहित्य जगत में बहुत सम्मान मिला। उनकी गिनती बीसवीं सदी के लोकप्रिय और समीक्षकों द्वारा सम्मानित कवि के रूप में की जाती है। फ़्रॉस्ट को उनके लेखन के लिए ढेर सारे सम्मान मिले। सिर्फ कविता लेखन के लिए ही फ़्रॉस्ट को चार बार पुलित्सर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।Encyclopædia Britannica Robert Frost http://www.britannica.com/eb/article-9035504/Robert-Frost Online 2008 2017-07-31 https://web.archive.org/web/20080610115844/http://www.britannica.com/eb/article-9035504/Robert-Frost 10 जून 2008 live
फ़्रॉस्ट ने प्रायः 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में न्यू इंग्लैंड में ग्रामीण जीवन के परिस्थितियों के बारे में लिखा, उनका उपयोग जटिल सामाजिक और दार्शनिक विषयों की जांच करने के लिए किया।
जीवन परिचय
रॉबर्ट फ्रॉस्ट का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को शहर में हुआ था। फ्रॉस्ट के पिता एक शिक्षक थे जो बाद में सैन फ्रांसिस्को एक सांध्य दैनिक अखबार के संपादक हो गए। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को के टैक्स कलेक्टर के लिए भी आवेदन किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। पिता की असमय मृत्यु का बाद फ्रॉस्ट अपने दादा के पास मेसाचुसेट्स आ गए जहां उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। हालांकि बतौर लेखक फ्रॉस्ट की पहचान आंचलिक या ग्राम्य भाषा के लेखक के रूप में हुई लेकिन उनकी परवरिश शहर में हुई थी। फ्रॉस्ट ने अपने पिता की तरह ही शुरुआत में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया लेकिन जल्द ही समझ गए कि उनका क्षेत्र स्वतंत्र लेखन है।Contemporary Literary Criticism. Ed. Jean C. Stine, Bridget Broderick, and Daniel G. Marowski. Vol. 26. Detroit: Gale Research, 1983. p110
साहित्य सृजन
अमेरिकी समीक्षक रेंडल जेरेल ने फ्रॉस्ट की रचनाओं के बारे में लिखा था कि फ्रॉस्ट बीसवीं सदी के महान अमेरिकी कवि थे। वे महान जीवन मूल्यों वाले लेखक थे। जिस तरीके के उन्होंने आम इंसान के जीवन को सहजता से चित्रित किया था वो अन्य रचनाकारों के लिए दुष्कर कार्य था। उनकी भाषा का प्रवाह इतना सहज था कि उनके नाटकों में संवाद सजीव हो उठते थे। फ्रॉस्ट ने मूलत: कविताएं और नाटक लिखे जिनमें प्रमुख रचनाएं हैं:
कविता संग्रह
अ ब्वॉयज विल, 1913
नॉर्ख ऑफ बोस्टन
ऑफ्टर एपल पिकिंग, 1915
द डेथ ऑफ हायर्ड मैन
मैंडिंग वॉल
माउंटेन इंटरवल
सेलेक्टेड पोएम्स, 1923
न्यू हैंफसायर। 1923
द लोन स्ट्राइकर, 1933
फ्रॉम स्नो टू स्नो, 1936
एफोरसेड, 1954
इन द क्लियरिंग, 1962
यू कम टू, 1964
नाटक
अ वे आउट : एकांकी नाटक, 1929
द काउज इन द कॉर्न : एकांकी नाटक, 1929
अ मॉस्क ऑफ रीजन, 1945
अ मॉस्क ऑफ मर्सी, 1947
सम्मान
thumb|left|RobertFrost
रॉबर्ट फ्रॉस्ट को साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए 31 बार नामांकित किया गया। तो वहीं जून 1922 में वेरमोंत के लीग ऑफ वुमन्स क्लब ने फ्रॉस्ट को पोएट लॉरेट ऑफ वेरमोंत चयनित किया, जिसका न्यू यॉर्क टाइम्स के संपादकीय में विरोध किया गया। हालांकि 22 जुलाई 1961 को राज्य विधायिका द्वारा प्रस्ताव पास करके एक विधेयक के जरिए फ्रॉस्ट को पोएट लॉरेट ऑफ वेरमोंत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा फ्रॉस्ट को काव्य लेखन के लिए कुल चार बार पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुलित्जर पुरस्कार
1924 - न्यू हैम्पशायर: ए पोएम विद नोट्स एंड ग्रेस नोट्स के लिए
1931 - कलेक्टेड पोएम्स के लिए
1937 - ए फरदर रेंज के लिए
1943 - ए विटनेस ट्री' के लिए
सन्दर्भ
श्रेणी:1874 में जन्मे लोग