411 REFERENCE · Wikipedia
आदित्यहृदयम्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|आदित्यहृदयम , आदित्य (सूर्य) की स्तुति के मंत्र हैं।
आदित्यहृदयम् सूर्य की स्तुति के मंत्र हैं। ये मंत्र वाल्मीकि रामायण के युद्ध काण्ड (काण्ड - ६) में आये हैं। जब राम, रावण से युद्ध के लिये रणक्षेत्र में खड़े हैं उस समय अगस्त्य ऋषि ने राम को सूर्य की स्तुति करने की सलाह देते हुए ये मंत्र कहे हैं। रावण के विभिन्न योद्धाओं से लड़ते हुए राम थके हुए हैं और फिर रावण के सम्मुख युद्ध के लिये उद्यत हैं तब अगस्त्य ऋषि उन्हें सूर्य की उपासना करने की शिक्षा देते हैं और कहते हैं कि आप सूर्य की उपासना करें जिससे आप सभी शत्रुओं का नाश कर पायेंगे और सभी प्रकार का मंगल होगा।https://khabarhartaraf.in/spirituality/aditya-hridaya-stotram-hindi/ आदित्य हृदय स्तोत्र K.H Team 2024-04-10 en-US 2024-04-12 https://web.archive.org/web/20240419023658/https://khabarhartaraf.in/spirituality/aditya-hridaya-stotram-hindi/ 19 अप्रैल 2024 dead
संरचना
आदित्यहृदयम् में कुल ३० श्लोक हैं जिनको ६ भागों में बांत सकते हैं-
1 – 2 अगस्त्य ऋषि का राम के पास आना 3 – 5 अगस्त्य ऋषि आदित्यहृदयम् की महानता तथा इसके पाठ का माहात्म्य बताते हैं। 6 – 15 आदित्य को 'सर्वदेवात्मक' बताना। इनको सविता (जगत को उत्पन्न करने वाला), सूर्य (सर्वव्यापक), पूषा (पोषण करने वाले), भानु (प्रकाशक), हिरण्यरेता (ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के बीज), शम्भू (कल्याण के उदगमस्थान), शिशिर (स्वभाव से ही सुख देने वाले), तपन (गर्मी पैदा करने वाले), घनवृष्टि (घन वृष्टि के कारण), अपां मित्र (जल को उत्पन्न करने वाले), आतपी (घाम उत्पन्न करने वाले), सर्वतापन (सबको ताप देने वाले), सर्वभवोदभव (सबकी उत्पत्ति के कारण), विश्वभावन (जगत की रक्षा करने वाले) आदि बताकर उनको नमस्कार किया गया है। 16 – 20 मन्त्र जप 21 – 24 आदित्य का नमन 25 – 30 इस स्तोत्र के फलों का वर्णन, पाठ करने की विधि, राम द्वारा रणक्षेत्र में विजय प्राप्ति के आशीर्वाद के लिए आदित्य के आह्वान की विधि
बाहरी कड़ियाँ
आदित्य हृदयम स्तोत्र का अर्थ (हिंदी और अंग्रेजी में), वैशिष्ट्य, जप के लाभ और प्राचीन कथा
http://sanskrit.safire.com/pdf/ADITYA_TRANS.PDF
http://www.mypurohith.com/Rituals/Aditya_Hrudayam.asp https://web.archive.org/web/20020211213038/http://www.mypurohith.com/Rituals/Aditya_Hrudayam.asp 11 फ़रवरी 2002
http://www.prapatti.com/slokas/mp3/aadityahrudayam.mp3 https://web.archive.org/web/20100116161842/http://prapatti.com/slokas/mp3/aadityahrudayam.mp3 16 जनवरी 2010
श्रेणी:हिन्दू संस्कृति