Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कामियानेट्स-पोडिल्स्की किला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|कामियानेट्स-पोडिल्स्की किले का दृश्य। कामियानेट्स-पोडिल्स्की किला यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में पोडिलिया के ऐतिहासिक क्षेत्र में कामियानेट्स-पोडिल्स्की शहर में स्थित है। ओल्ड टाउन (लवीव) के साथ इस किले को नेशनल हिस्टोरिकल आर्किटेक्चरल रिज़र्व कामियानेट्स और पोडिल्स्की टोव्ट्री नेशनल नेचर पार्क के हिस्से के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है।। सन् 1989 में यूक्रेनी प्रतिनिधियों द्वारा इस परिसर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए नामित किया गया।Cultural Landscape of Canyon in Kamenets-Podilsk https://whc.unesco.org/en/tentativelists/670/ यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर 19 अगस्त 2026 en कामेनेट्स-पोडिल्स्क में घाटी का सांस्कृतिक परिदृश्य कामियानेट्स-पोडिल्स्की किला यूक्रेन के सात अजूबों में से एक भी है।The Seven Wonders Of Ukraine https://www.worldatlas.com/articles/the-seven-wonders-of-ukraine.html वर्ल्डएटलस 20 अगस्त 2026 1 अगस्त 2017 यूक्रेन के सात अजूबे वर्तमान में यह किला शहर का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यह क्षेत्रीय और देश के स्तर पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। इतिहास आमतौर पर इस किले के बारे में सबसे पहले सही ऐतिहासिक जानकारी 14वीं सदी के मध्य की मिलती है जब पश्चिमी कीवयाई रूस के ज़्यादातर हिस्से लिथुआनिया की रियासत के कब्ज़े में थे। हालाँकि 1960 के दशक में हुई पुरातात्विक खुदाई से इसके विपरीत सबूत मिले हैं जिससे पता चलता है कि शायद यह किला 12वीं सदी के आखिर या 13वीं सदी की शुरुआत का या उससे भी पुराना हो सकता है। वास्तुकला कामियानेट्स-पोडिल्स्की किला चूना पत्थर की एक ऐसी संरचना पर स्थित है जो स्मोट्रीच नदी की घाटी से घिरी हुई है। इसकी नींव चूना पत्थर के साथ-साथ स्थानीय और आयात की गई ईंटों और पत्थरों का इस्तेमाल करके बनाई गई थी। इस किले के दो मुख्य भाग है; पुराना किला और नया किला जिन्हें अलग-अलग समय के दौरान बनाया गया था।Kamianets-Podilskyi castle https://snap.com.ua/travel/kamyanets-podilskiy-zamok snap.com.ua 20 अगस्त 2026 कामियानेट्स-पोडिल्स्की किलाUkraine's most beautiful castles https://ukraine.ua/visit/beautiful-castles-in-ukraine/ ऑफिशियल वेबसाइट ऑफ यूक्रेन 19 अगस्त 2026 22 सितम्बर 2021 यूक्रेन के सबसे खूबसूरत किले इन्हें भी देखें ज़बाराझ किला ज़ोलोचिव किला लुबार्ट का किला ओलेस्को किला सन्दर्भ श्रेणी:दुर्ग श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग