411 REFERENCE · Wikipedia
नॉयर फ़िल्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|300px|द बिग कॉम्बो (1955) में दो परछाईं जैसी आकृतियाँ। फ़िल्मकार जॉन ऑल्टन को नॉयर फ़िल्म की शैलीबद्ध छवियों के रचयिता के रूप में श्रेय दिया जाता है।
नॉयर फ़िल्म (Noir Film) फ़िल्मों की एक शैली है। यह हॉलीवुड की क्राइम ड्रामा फ़िल्में होती हैं, जिसके कथानक में निराशावादी सोच और इरादों पर ज़ोर दिया जाता है। नॉयर फ़िल्म फ्रांसीसी आलोचकों द्वारा गढ़ा गया एक शब्द है, जो एक अलग शैली होने के बजाय विभिन्न विधाओं में पाई जाने वाली शैलीगत तत्वों को संदर्भित करता है। यह अक्सर अपराध नाटकों पर लागू होता है, लेकिन कुछ आलोचकों ने पश्चिमी और हास्य फ़िल्मों को भी फिल्म नॉयर के उदाहरण के रूप में उद्धृत किया है।Film noir : film genre https://www.britannica.com/art/film-noir ब्रिटानिका 29 अगस्त 2026 en नॉयर फ़िल्म : फ़िल्म शैली
1940 और 1950 के दशक को आम तौर पर अमेरिकी नॉयर फ़िल्मों का उत्कृष्ट काल माना जाता है। इस समय की नॉयर फ़िल्में कम-प्रकाश वाली तथा श्वेत-श्याम दृश्य शैली से जुड़ी हुई हैं। इन फ़िल्मों में व्यक्त की गई कई आदर्श कहानियाँ और दृष्टिकोण अपराध-कथा की सख़्त शैली से उत्पन्न होते हैं, जो महामंदी के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में उभरी थी।
Film Noir https://www.learner.org/series/american-cinema/film-noir/ अमेरिकन सिनेमा 29 अगस्त 2026 https://web.archive.org/web/20210418071813/https://www.learner.org/series/american-cinema/film-noir/ 18 अप्रैल 2021 en नॉयर फ़िल्म नॉयर फ़िल्मों में आम तौर पर रहस्य/अपराध नाटक, जासूसी कथा और भ्रष्टाचार, संगठित अपराध, प्रायश्चित, निंदकता और त्रासदी जैसे विषयों वाली कहानियाँ शामिल होती हैं।
शुरूआत
नॉयर फ़िल्म शब्द का फ्रेंच में मतलब ब्लैक फ़िल्म (शाब्दिक अर्थ) या डार्क फिल्म (अधिक सटीक अर्थ) होता है। इस शब्द का इस्तेमाल पहली बार फ़्रांसीसी आलोचक नीनो फ्रैंक द्वारा वर्ष 1946 में हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए किया गया था।एंड्रयू अटरसन कैरेन जे. शेफर्डसन फिलिप सिम्पसन Film Theory : Critical Concepts in Media and Cultural Studies 2004 रूटलेज 9780415259736 8-9, 14 https://www.google.co.in/books/edition/Film_Theory/jhrDHMlf5qIC?hl=en&gbpv=1&dq=%22Un+nouveau+genre+%27policier%27:+L%27aventure+criminelle&pg=PA137&printsec=frontcover 29 अगस्त 2026 en फ़िल्म सिद्धांत: मीडिया और सांस्कृतिक अध्ययन में महत्वपूर्ण अवधारणाएँ उस समय अमेरिकी फ़िल्म उद्योग के ज़्यादातर लोग इससे अनजान थे। ऐसा माना जाता है कि फ्रैंक वर्ष 1945 में शुरू हुए फ्रांसीसी साहित्यिक प्रकाशन शृंखला सेरी नॉयर (Série Noire) से प्रेरित थे। सिनेमा इतिहासकारों और आलोचकों ने इस शैली को पूर्वव्यापी रूप से परिभाषित किया। 1970 के दशक में इस धारणा को व्यापक रूप से अपनाए जाने से पहले, कई उत्कृष्ट नॉयर फ़िल्मों को अतिनाटक (Melodrama) कहा जाता था।
नॉयर फ़िल्म मूल रूप से अमेरिकी फ़िल्मों से जुड़ा था, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल दुनिया भर की फ़िल्मों का वर्णन करने के लिए किया जाता रहा है। 1960 के दशक के बाद रिलीज़ हुई कई फ़िल्मों में नॉयर फ़िल्म वाली खूबियां मिलती हैं और अक्सर उनमें इसकी परंपराओं को संदर्भ के रूप में दिखाया जाता है। बाद की फ़िल्मों को आम तौर पर 'नियो-नॉयर' (neo-noir) कहा जाता है। नॉयर फ़िल्म की घिसी-पिटी बातों ने 1940 के दशक के मध्य से ही मज़ाकिया नकल (Parody) के निर्माण को प्रेरित किया है।
इन्हें भी देखें
एक्शन फिल्म
एडवेंचर फ़िल्म
हास्य फ़िल्म
युद्ध आधारित फ़िल्म
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Film noir नॉयर फ़िल्म
नॉर थ्रिलर : परिचय ली हॉर्सली की 2001 की किताब का अंश
नॉयर और नियो-नॉयर
नोटबुक प्राइमर : नॉयर फ़िल्म
श्रेणी:फिल्म शैली
श्रेणी:फ़िल्म
श्रेणी:फ़िल्म के प्रकार
श्रेणी:मनोरंजन