Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साध्वी प्रेम बाईसा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साध्वी प्रेम बाईसा (2000 – 28 जनवरी 2026) पश्चिमी राजस्थान की एक भारतीय धार्मिक कथाकार और साध्वी थीं। वो अपने भागवत कथा कार्यक्रमों और ग्रामीण क्षेत्रों में भजन गायन के लिए जानी जाती थीं। == प्रारंभिक जीवन == उनका जन्म राजस्थान के बालोतरा जिले के परेऊ गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम वीरमनाथ और उनकी माँ का नाम अमरू बाईसा था। उनकी माँ का उस समय निधन हो गया था जब प्रेम बाईसा 5 वर्ष की थीं। == आध्यात्मिक यात्रा == उन्होंने मात्र 12 साल की उम्र में पहली बार कथा वाचन शुरू किया था। उन्होंने जोधपुर के गुरुकृपा आश्रम में संत राजाराम और संत कृपाराम महाराज से शिक्षा प्राप्त की थी। अपनी सरल भाषा और मधुर भजनों के कारण वे बहुत कम उम्र में ही काफी लोकप्रिय हो गई थीं। उनके लाखों श्रद्धालु थे। == निधन == 28 जनवरी 2026 को जोधपुर के एक आश्रम में मौत हुई।14 फरवरी, 2026 को जारी अंतिम चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर अस्थमा के दौरे के बाद श्वसन विफलता हुई अस्थमा अटैक (दम घुटना): नवीनतम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु का संभावित कारण अस्थमा अटैक के कारण सांस रुकना बताया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, वे लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित थीं और 28 जनवरी को जुकाम होने के कारण उनकी सांस लेने की समस्या गंभीर हो गई थी। FSL रिपोर्ट (जहर की थ्योरी खारिज): फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में उनके शरीर में किसी भी प्रकार के जहर (poison) की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले उनके समर्थकों और परिजनों द्वारा साजिश या जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही थी। इंजेक्शन और स्वास्थ्य जटिलताएँ: मृत्यु से कुछ समय पहले उन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत पर एक मेल नर्स (कंपाउंडर) द्वारा डेक्सोना (Dexona) और डायनापार (Dynapar) के इंजेक्शन लगाए गए थे। हालांकि, मेडिकल बोर्ड और FSL ने किसी घातक ड्रग रिएक्शन की बात से इनकार किया है। == सन्दर्भ ==