411 REFERENCE · Wikipedia
एक रिश्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक रिश्ता एक रिश्ता.jpeg एक रिश्ता का पोस्टर सुनील दर्शन सुनील दर्शन नदीम श्रवण के. के. सिंह (संवाद) अमिताभ बच्चन, राखी गुलज़ार, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, मोहनीश बहल, जूही चावला 18 मई, 2001 भारत हिन्दी
एक रिश्ता Ek Rishtaa: The Bond of Love 2001 की सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित और निर्मित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, अक्षय कुमार, जूही चावला, करिश्मा कपूर, मोहनीश बहल हैं। यह अमिताभ और अक्षय की एक साथ पहली फिल्म थी। इस फिल्म की योजना में एक पिता (अमिताभ), उनके बेटे (अक्षय) और उनकी बेटी (जूही) के बारे में एक कहानी बनने की थी। हालांकि जब तक फिल्म उत्पादन चरण में आई, तब तक चावला गर्भवती हो गईं। इसलिए उनकी भूमिका को अतिथि भूमिका में बदला गया।
संक्षेप
विजय कपूर (अमिताभ बच्चन) एक सफल व्यवसायी है। वह अपनी पत्नी (राखी) और उनके चार बच्चों के साथ खुशी से रहता है। अजय (अक्षय कुमार), उनका एकमात्र बेटा जो विदेश में पढ़ रहा था और विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर चुका है। उसको सूचना प्रौद्योगिकी में अकादमिक डिग्री मिली और अब घर वापस आ गया।
राजेश पुरोहित (मोहनीश बहल) परिवार में प्रवेश करता है और विजयी रूप से विजय को अपनी दक्षता और उसकी सबसे बड़ी बेटी प्रीति (जूही चावला) को अपने आकर्षण के साथ प्रभावित करता है। जल्द ही विजय प्रीति और राजेश के विवाह को मंजूरी दे देता है। इस बीच अजय, निशा (करिश्मा कपूर) से प्यार करता है और उससे शादी करने की योजना बनाता है।
विजय पहले अजय को पारिवारिक व्यवसाय में अनुभव हासिल करने के लिए आश्वस्त करता है। जबकि अजय अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है। हालांकि, वैचारिक मतभेद के कारण दोनों में मतभेद होता है।
मुख्य कलाकार
अमिताभ बच्चन - विजय कपूर
राखी गुलज़ार - प्रतिमा कपूर
अक्षय कुमार - अजय कपूर
करिश्मा कपूर - निशा थापर कपूर
मोहनीश बहल - राजेश पुरोहित
जूही चावला - प्रीती कपूर
सिमोन सिंह -प्रिया कपूर
आशीष विद्यार्थी - हरी सिंह
आलोक नाथ - जगमोहन थापर
अनंग देसाई - ब्रज
कुनिका - स्वीटी आंटी
अवतार गिल - खन्ना
तेज सप्रू - बलवंत
नगमा - "मुलाकात" गीत में
मयूर
संगीत
एक रिश्ता बॉलीवुड संगीत नदीम-श्रवण 2001 फिल्म साउंडट्रैक टिप्स नदीम-श्रवण कसूर 2001 हम हो गये आप के 2001
# शीर्षक गायक 1 "दिल लगाने की सज़ा" कुमार सानु, अलका याज्ञिक 2 "मोहब्बत ने मोहब्बत को" उदित नारायण, अलका याज्ञिक 3 "एक दिल है" कुमार सानु, अलका याज्ञिक 4 "हम खुश हुए" कुमार सानु, मोहम्मद अज़ीज़, अलका याज्ञिक, सरिका कपूर 5 "दिल दीवाना ढूंढता है" कुमार सानु, अलका याज्ञिक 6 "एक राजा है एक रानी है" अनुराधा पौडवाल, मोहम्मद अज़ीज़, सरिका कपूर, मिलिंद 7 "मुलाकात" अलका याज्ञिक 8 "और क्या जिंदगानी है" मोहम्मद अज़ीज़ 9 "दिल लगाना की सजा (वाद्य संगीत)" वाद्य संगीत
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0284083 एक रिश्ता
श्रेणी:2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में