411 REFERENCE · Wikipedia
टैक्सी ड्राइवर (1954 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टैक्सी ड्राइवर टैक्सी ड्राइवर.jpg टैक्सी ड्राइवर का पोस्टर देव आनन्द चेतन आनन्द सचिन देव बर्मन (संगीत)
साहिर लुधियानवी (गीत) उमा आनन्द विजय आनन्द देव आनन्द, जॉनी वॉकर, रशीद ख़ान, परवीन कॉल, रतन गौरंग, 1954 भारत हिन्दी
टैक्सी ड्राइवर 1954 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फ़िल्म चेतन आनन्द द्वारा निर्देशित है एवं इसमें उनके भाई देव आनन्द, कल्पना कार्तिक, शीला रमानी और जॉनी वॉकर के साथ अभिनय किये हैं। इस फ़िल्म में सचिन देव बर्मन ने साहिर के गीतों को संगीतबद्ध किया है।
संक्षेप
मंगल (देव आनन्द) एक टैक्सी ड्राइवर है जिसको उसके दोस्त हीरो के नाम से पुकारते हैं क्योंकि वह सबकी मदद करता है। शाम को मंगल बार डान्सर सिल्वी (शीला रमानी) का नाच देखने जाया करता है और सिल्वी उसे चाहती भी है। एक दिन किसी अन्य टैक्सी ड्राइवर की मदद करते समय वो गाँव से आई एक भोली-भाली लड़की माला (कल्पना कार्तिक) को गुण्डों के चंगुल से बचाता है। पूछने पर माला मंगल को बताती है कि वो गाँव से शहर रतनलाल से मिलने आई है, जो कि एक संगीत निर्देशक है। बहुत खोजने के बाद भी रतनलाल का कोई पता नहीं चलता है क्योंकि उसने अपना मकान बदली कर लिया होता है।
माला अब मंगल के घर में ही रहने लगती है और दोनों एक दूसरे के क़रीब आने लगते हैं। लेकिन माला को सिल्वी के बारे में जब मालूम पड़ता है, तो वो अपनी राह चल पड़ती है। एक दिन रतनलाल मंगल की टैक्सी में बैठता है और मंगल को उसके घर का पता चल जाता है। किन्ही कारणोंवश माला वापस मंगल के पास आ जाती है। मंगल माला को रतनलाल के पास ले जाता है और रतनलाल माला को पहचान लेता है और उसे मशहूर गायिका बना देता है।
क्या मंगल को माला से अपने प्यार का इज़हार करने का मौक़ा मिल पाता है? सिल्वी की क्या प्रतिक्रिया होगी?
मुख्य कलाकार
देव आनन्द — मंगल 'हीरो'
जॉनी वॉकर — मस्ताना
शीला रमानी —
कल्पना कार्तिक — माला
संगीत
#गीतगायक/गायिकाचित्रित1"ऐ मेरी ज़िन्दगी आज रात जी ले"लता मंगेशकरशीला रमानी2"चाहे कोई खुश हो"किशोर कुमार, जॉनी वॉकरदेव आनन्द, जॉनी वॉकर और अन्य3"जायें तो जायें कहाँ" तलत महमूददेव आनन्द4"जायें तो जायें कहाँ" लता मंगेशकरकल्पना कार्तिक 5"जीने दो और जियो चढ़ती जवानी के दिन हैं"आशा भोंसले शीला रमानी6"दिल जले तो जले"लता मंगेशकरशीला रमानी7"दिल से मिला के दिल" लता मंगेशकर शीला रमानी8"देखो माने नहीं"आशा भोंसले, जगमोहन बक्शीदेव आनन्द, कल्पना कार्तिक
नामांकन और पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ संगीत — "जायें जायें तो कहाँ" गीत के लिये
बाहरी कड़ियाँ
0047561 टैक्सी ड्राइवर
श्रेणी:1954 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:एस॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में