Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माइकल वॉन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

माइकल पॉल वॉन (Michael Vaughan, जन्म: 29 अक्टूबर 1974) अंग्रेज क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस खेल के सभी प्रारूप खेले हैं। उन्होंने 2003 से 2008 तक इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में कार्यभार संभाला।Ind Vs Eng: 'लॉर्ड्स वाली गलती दोहरा रहा इंग्लैंड', अपनी ही टीम पर बरसे माइकल वॉन https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/england-vs-india-test-match-michael-vaughan-comment-on-ben-stokes-brendon-mccullum-tspo-1492703-2022-07-03 12 नवम्बर 2022 आज तक 3 जुलाई 2022 hi उन्होंने घरेलू क्षेत्र में यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व किया। वॉन दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे, जिन्होंने मार्कस ट्रेस्कोथिक के साथ सफल साझेदारी निभाई। हालांकि वह अक्सर इंग्लैंड के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते थे। 2002/03 एशेज के बाद, जिसमें उन्होंने तीन शतकों सहित 633 रन बनाए; उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक का दर्जा दिया गया। वॉन ने 51 टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की, जिसमें 26 जीत (एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड) और 11 में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 2004 की गर्मियों में वॉन के नेतृत्व में सभी सात घरेलू टेस्ट जीते और उनके कप्तानी करियर का शिखर 2005 एशेज में 2-1 की जीत के साथ आया। जो कि 18 वर्षों में इंग्लैंड की पहली एशेज जीत (1986/87 के बाद) थी। हालांकि, अन्य सलामी बल्लेबाजों (एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टेयर कुक) को समायोजित करने के लिए बल्लेबाजी क्रम में नीचे जाने का उनका निर्णय और कप्तानी के दबाव ने वॉन की बल्लेबाजी पर असर डाला। टेस्ट में, उनकी कप्तान नहीं होने पर औसत 50.95 और कप्तान के रूप में 36.02 रही। वॉन ने 30 जून 2009 को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। सन्दर्भ श्रेणी:1974 में जन्मे लोग श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:क्रिकेट कमेंटेटर श्रेणी:जीवित लोग