411 REFERENCE · Wikipedia
प्राइड एंड प्रिज्युडिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2016
प्राइड एंड प्रिज्युडिस PrideAndPrejudiceTitlePage.jpg मुख पृष्ठ जेन आस्टिन यूनाइटेड किंगडम First Impressions अंग्रेज़ी थॉमस एगर्टन, व्हाइट हाल Hertfordshire and Derbyshire, 1812 28 जनवरी 1813 Print (hardback, 3 volumes), digitalized 38659585 Sense and Sensibility Mansfield Park 823.7 PR4034 .P7 क्लासिक रीजेंसी नॉवेल रोमांस नॉवेल प्राइड एंड प्रिज्युडिस
प्राइड एंड प्रिज्युडिस जेन ऑस्टेन द्वारा लिखी एक लोकप्रिय उपन्यास है।
प्राइड एंड प्रेजुडिस जेन ऑस्टेन का 1813 का रोमांटिक उपन्यास है। यह नायक एलिजाबेथ बेनेट के भावनात्मक विकास को दर्शाता है, जो जल्दबाजी में निर्णय लेने की त्रुटि सीखता है और सतही और आवश्यक के बीच अंतर की सराहना करता है। लेखन की कॉमेडी ब्रिटेन में रीजेंसी युग के दौरान शिष्टाचार, शिक्षा, विवाह और धन के चित्रण में निहित है।
मुख्य पात्र
एलिज़ाबेथ बेनेट्स
फिट्जविलियम डार्सी
जेन बेनेट्स
मिस्टर चार्ल्स बिंगले
मिस्टर जॉर्ज विकम
मिसेस बेनेट्स
मिस्टर बेनेट्स
मिस्टर विलियम कॉलिंस
शर्लेट लुकास
मैरी बेनेट्स
किटी बेनेट्स
लिडिया बेनेट्स
कैरोलिन बिंगले
मिस्टर गार्डीनर
मिसेस गार्डीनर
लेडी कैथरीन डी बर्ग
जोर्जिआना डार्सी
कथानक
श्री चार्ल्स बिंगले, इंग्लैंड के उत्तर में एक अमीर व्यक्ति, शरद ऋतु के लिए हर्टफोर्डशायर के मेरटन गांव के पास नेदरफील्ड एस्टेट में रहने के लिए आता है। साथ में उसके उसकी बहन कैरोलिन और उसका मित्र फिट्जविलियम डार्सी हैI श्रीमती बेनेट, अपने पति के विपरीत, अपनी पांच बेटियों (जेन, एलिजाबेथ, मैरी, किटी, और लिडिया) में से एक के साथ बिंगले की शादी करवाना चाहती हैं। बिंगले एक स्थानीय देश-नृत्य में जेन (सबसे बड़ी लड़की) को तुरंत पसंद करता है, जबकि उसके सबसे अच्छे दोस्त मिस्टर फिट्जविलियम डार्सी वहाँ किसी भी लड़की के साथ डांस करने से मना कर देता है. वह एलिजाबेथ को भी डांस के लिए मना कर देता है। एलिजाबेथ उसे खराब चरित्र और व्यवहार का व्यक्ति समझती हैI एक दिन बारिश में बिंगले से मिलने के लिए जाते समय जेन बीमार हो जाती है और वहाँ पर भी जेन एलिज़ाबेथ की डार्सी के साथ नोक-झोंक हो जाती है। श्री विलियम कॉलिन्स, एक चाटुकारिता वाले मंदबुद्धि पादरी हैं, जो अपने चचेरे भाई, मिस्टर बेनेट्स से मिलने जाते हैं। वह उनके घर और एस्टेट, लॉन्गबोरन के उत्तराधिकारी है, क्यूंकि मिस्टर बेनेट्स का कोई भी पुत्र नहीं है और उनके मरने के बाद सारी जायदाद कॉलिन्स की हो जाएगीI वह बेनेट की बेटियों में से एक से शादी करना चाहता है। इसलिए वह दो सप्ताह की यात्रा के लिए वहाँ आता हैं, ताकि बेनेट्स को बेहतर तरीके से जान सकें और परिवार की बेटियों में से एक लड़की का शादी के लिए चयन कर सकें। हालांकि, बेनेट लड़कियां, श्री कोलिन्स को एक हास्यास्पद आदमी के रूप में ही पहचानती है। एक दिन, मर्टन गांव के चारों ओर टहलने के दौरान, वे एक नए पहुंचे मिलिशिया के सदस्यों से मिलते हैं, जिसमें एक मिस्टर जॉर्ज विकम भी शामिल हैं। एक सामाजिक कार्यक्रम में, विकम एलिजाबेथ से मित्रता करता है और उसे बताता है कि उसके पिता डार्सी के दिवंगत पिता के लिए प्रधानसेवक थे। वह कहता है कि डार्सी ने विकम को इर्ष्या के कारण सम्पत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया, जो उसे डार्सी के पिता ने मरते वक़्त दी थी। एक अन्य सामाजिक कार्यक्रम में, डार्सी ने एलिजाबेथ को नेदरफील्ड की एक नृत्य पार्टी (द बॉल) में साथ नृत्य के लिए कहा जिसे एलिजाबेथ ने स्वीकार कर लिया। श्री कॉलिन्स ने अगले दिन एलिजाबेथ के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन वह उसे अस्वीकार कर देती है। जबकि श्रीमती बेनेट एलिजाबेथ के फैसले से उस पर क्रोधित हैं, उनके करीबी दोस्त शारले लुकास ने लुइस लॉज में रहने के लिए श्री कॉलिन्स को आमंत्रित किया। एलिजाबेथ इस बात से हैरान होती है कि शारले लुकास ने श्री कोलिन्स के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जब नेदरफील्ड पार्टी शरद ऋतु में लंदन के लिए रवाना होती है, तो जेन को महसूस होता है कि बिंगले उसे अनदेखा कर रहे हैं। मिस्टर विकम के साथ दोस्ती करने के बाद, एलिजाबेथ वसंत में केंट में कोलिंस के घर के लिए प्रस्थान करती है। वहाँ वह लेडी कैथरीन डे बॉर्ग से मिलती है जो सारी संपत्ति की मालकिन है और लेडी कैथरीन डार्सी की चाची (आंट) भी है, एलिजाबेथ डार्सी से कई बार मिलती है। उसे बिंगले और जेन के अलग होने का भी पता चलता है जिसके लिए वह डार्सी को जिम्मेदार मानती है। डार्सी एलिज़बेथ के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है लेकिन अपनी गलत फ़हमी और घमंड का शिकार एलिज़बेथ उसका प्रस्ताव ठुकरा देती है। वह उसे विकम के साथ बुरे व्यवहार के लिए दोषी ठहराती है। डार्सी एक पत्र लिखकर एलिज़ाबेथ को बताता है कि विकम एक जुआरी है जिसने धोखे से डार्सी की छोटी बहन, जोर्जिआना को घर से भगाने का प्रयास किया था। उसे ये भी लगा कि शायद जेन बिंगले से प्यार नहीं करती। बाद में एलिज़ाबेथ, गार्डीनर के साथ डर्बीशायर जाती है और वहाँ से पेम्बेरले पहुँचती है जो कि डार्सी का एस्टेट है। डार्सी और एलिज़ाबेथ एक दुसरे से मिलते हैं। अगले दिन एलिज़ाबेथ को एक पत्र मिलता है जिसमे जेन लिखती है कि उनकी छोटी बहन लिडिया, विकम के साथ भाग गई है। एलिज़ाबेथ वहाँ से विदा लेती है। इधर मिस्टर बेनेट्स को मिस्टर गार्डीनर का एक पत्र मिलता है जिसमे लिडिया और विकम के मिलने की पुष्टि होती है। एलिज़ाबेथ जेन से अपने मन की बात करती है और डार्सी के प्रति अपनी गलत धरना (प्रेजडिस) पर अफ़सोस करती है। लिडिया और विकम शादी के बाद घर आते हैं और मिस्टर गार्डीनर बताते हैं कि किस प्रकार डार्सी ने समय पर पहुँच कर दोनों दोनों की शादी का खर्च उठाया ताकि किसी प्रकार का सामाजिक तिरस्कार या बदनामी न हो। डार्सी और बिंगले नेदरफील्ड आते हैं और डार्सी एलिज़ाबेथ से जेन और बिंगले के लिए माफ़ी मांगता है। बिंगले फिर से जेन को शादी के लिए प्रपोज करता है। लेडी कैथरीन, जो डार्सी की शादी अपनी बेटी एन से करना चाहती है, एलिज़ाबेथ को डार्सी से दूर रहने के लिए चेतावनी देती हैI बाद में डार्सी एलिज़ाबेथ को प्रपोज करता है और जिसे एलिज़ाबेथ ख़ुशी से स्वीकार कर लेती है। नाटकटक का अंत दो शादियों से हो जाता है। बिंगले की जेन से और डार्सी की एलिज़ाबेथ से। Austen, Jane, 1775-1817, author. Pride and prejudice http://worldcat.org/oclc/1050082898 9781489457615 1050082898 2019-10-29सितंबर 2026 InternetArchiveBot
Pride and Prejudice 2019-10-22 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Pride_and_Prejudice&oldid=922570146 Wikipedia en 2019-10-29
सन्दर्भ
श्रेणी:उपन्यास
श्रेणी:अंग्रेज़ी साहित्य
श्रेणी:अंग्रेजी उपन्यास