411 REFERENCE · Wikipedia
मालदीव की भाषाएं
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मालदीव द्वीप समूह आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य , हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन, जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है, से बना है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है, श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से करीब सात सौ किलोमीटर (435 mi) पर। मालदीव के प्रवाल द्वीप लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में फेला क्षेत्र सम्मिलित करते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे पृथक देशों में से एक बनाता है। इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है http://www.smartmaldives.com/maldives-island.html संग्रहीत प्रति 22 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20090122060626/http://www.smartmaldives.com/maldives-island.html 22 जनवरी 2009 dead मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है माले, जिसकी आबादी 103,693 (2006) है। मालदीव में बोली जाने वाली कई भाषाएं हैं।
मह्ल/ दिवेही भाषा
आधिकारिक और आम भाषा दिवेही है। दिवेही लिखने वाली पहली ज्ञात लिपि ईवेला अकुरु लिपि है जो यहाँ के राजाओं (राधवल्ली) की ऐतिहासिक लिपियों में पाई जाती है। बाद में दिवेही अकुरु नामक एक लिपि का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाता था। आज की लिपि को थाना कहा जाता है और दाएं से बाएं लिखी जाती है। माना जाता है कि मोहम्मद ठाकुरुफानु के शासनकाल में थाना को पेश किया गया था। दिवेही एक हिन्द-आर्याई भाषा है जिसमें एली, प्राचीन सिंहली भाषा के साथ कुछ समानताएँं हैं, और एक विशेष अरबी लिपि (ताना) में लिखी जाती है। दिवेही भाषा पूरी आबादी में बोली जाती है।
अरबी भाषा
अरबी मुस्लिमों की धार्मिक भाषा के साथ-साथ कुरान और सुन्नत (हदीस) की भाषा भी है। मस्जिदों और स्कूलों में अरबी को धार्मिक भाषा के रूप में पढ़ाई जाती है। अधिकांश धार्मिक आबादी के धार्मिक शिक्षा के हिस्से के रूप में, अधिकांश आबादी में अरबी भाषा के पढ़ने, लेखन और उच्चारण में कुछ औपचारिक या अनौपचारिक शिक्षा प्रबंध किए गए हैं।Ethnologue Languages of the World – Maldives Country https://web.archive.org/web/20181122215521/https://www.ethnologue.com/country/MV 22 नवंबर 2018 , Retrieved 19 December 2017.,Ethnologue: Ethnologue Languages of the World – Maldives Languages https://web.archive.org/web/20181122215440/https://www.ethnologue.com/country/MV/languages 22 नवंबर 2018 , Retrieved 19 December 2017.
अंग्रेज़ी भाषा
मालदीव के स्थानीय लोगों द्वारा अंग्रेजी व्यापक रूप से बोली जाती है|http://maldives.tourism-srilanka.com/travel-tips/language.html Maldives Languages - Languages of Maldives - Language Spoken In Maldives maldives.tourism-srilanka.com 22 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181111021720/http://maldives.tourism-srilanka.com/travel-tips/language.html 11 नवंबर 2018 dead अंग्रेजी भाषा मालदीव की बोली जाने वाली सबसे प्रसिद्ध भाषा भी बन गई है।
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:मालदीव की भाषाएँ