411 REFERENCE · Wikipedia
कलराज मिश्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कलराज मिश्र (जन्म: 1 जुलाई 1941) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने 2019 से 2024 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में सेवा दी। वे पूर्व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया है और उत्तर प्रदेश से लोक सभा एवं राज्य सभा दोनों में सांसद रहे हैं।
== प्रारंभिक जीवन ==
कलराज मिश्र का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ज़िले के मलिकपुर गाँव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता रामगया मिश्र शिक्षक थे। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से एम.ए. की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 7 मई 1963 को सत्यवती मिश्र से विवाह किया। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
== राजनीतिक जीवन ==
मिश्र 1955 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और 1963 में पूर्णकालिक प्रचारक बने। 1977 में वे जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बने और 1979 में अध्यक्ष चुने गए। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहले निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण, पर्यटन और चिकित्सा शिक्षा जैसे विभागों का नेतृत्व किया। 2012 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और लखनऊ पूर्व से विधायक बने। 2014 में देवरिया से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए और उन्हें मोदी सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई मंत्री) बनाया गया।
== राज्यपाल के रूप में ==
15 जुलाई 2019 को उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। इसके दो माह बाद, सितंबर 2019 में उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने 30 जुलाई 2024 तक कार्य किया।
== सन्दर्भ ==