411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ूना बेगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़ूना बेगम (कश्मीरी: ur) एक कश्मीरी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो जम्मू व कश्मीर राज्य के बारामुल्ला ज़िले के हार्दशिवा गाँव की पंचायत में चुनी हुई पंच हैं। उनपर १२ जनवरी २०१३ को पिस्तौलधारी आदमियों ने उनके घर में ज़बरदस्ती घुसकर हमला किया। कई समीक्षकों के अनुसार उनकी हत्या की कोशिश चरमपंथी उग्रवादियों द्वारा स्थानीय चुने हुए नेताओं को मार डालने के मुहीम का भाग थी। इस हमले से कुछ पहले बारामुल्ला ज़िले के गोरीपोरा गाँव के सरपंच हबीबुल्लाह मीर की हत्या कर दी गई थी। ज़ूना बेगम पर हमले के बाद कई कश्मीरी पंचों ने यह कहकर इस्तीफ़े दिए कि 'सरकार उन्हें सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है'।
== इन्हें भी देखें ==
हबीबुल्लाह मीर
== सन्दर्भ ==