Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कक्षीय झुकाव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|कक्षीय झुकाव i (हरे रंग में) द्वारा अंकित है - यह इस वस्तु की परिक्रमा कक्षा का बाक़ी मंडल की परिक्रमा कक्षा की तुलना में बना हुआ कोण (ऐंगल) है कक्षीय झुकाव (अंग्रेजी: Axial tilt) खगोलशास्त्र में किसी वस्तु की परिक्रमा कक्षा (ऑरबिट) का किसी अन्य वस्तु या वस्तुओं की परिक्रमा कक्षा से बनने वाला कोण (ऐंगल) है।Chobotov, Vladimir A. (2002). Orbital Mechanics (3rd ed.). AIAA. pp. 28–30;. ISBN 1-56347-537-5. मसलन बुध ग्रह (मरक्यूरी) का कक्ष पृथ्वी के कक्ष से ७.०१° के झुकाव पर है। अगर पृथ्वी के सूर्य के इर्द-गिर्द परिक्रमा कक्ष को एक समतल (प्लेन) में देखा जाये तो बुध परिक्रमा करता हुआ एक छोर पर इस समतल से लगभग ७.०१° ऊपर उठता है और कक्ष के दूसरे छोर पर ७.०१° समतल से नीचे जाता है।McBride, Neil; Bland, Philip A.; Gilmour, Iain (2004). An Introduction to the Solar System. Cambridge University Press. p. 248. ISBN 0-521-54620-6. इन्हें भी देखें कक्षा (भौतिकी) अक्षीय झुकाव, ध्यान दें की कक्षीय झुकाव इससे बिलकुल अलग है सन्दर्भ 2 श्रेणी:खगोलशास्त्र