411 REFERENCE · Wikipedia
मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ फ़िलिपीन्ज़ Austronesian मलय-पोलेनीशियाई फ़िलिपीनी बृहत मध्य फ़िलिपीनी? तगालोग बिकोल मनसकान विसाया cent2246 Central Philippine
मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ (Central Philippine languages) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली भाषाओं का सबसे बड़ा समूह है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिणी लूज़ोन, विसाया, मिन्दनाओ और सुलु द्वीपसमूह में बोली जाती हैं। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की उपशाखा के अंतर्गत एक भाषा-परिवार है। इसमें फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्रभाषा और सबसे अधिक बोली जाने वाली तगालोग भाषा के अलावा बिकोल भाषाएँ और सिबुआनो, हिलिगायनोन, वराय-वराय, करय-आ, तउसुग व अन्य सभी विसाया भाषाएँ शामिल हैं।Hammarström, Harald; Forkel, Robert; Haspelmath, Martin; Bank, Sebastian, eds. (2016). "Central Philippine". Glottolog 2.7. Jena: Max Planck Institute for the Science of Human History.Blust, Robert A. The Austronesian Languages. Canberra: Pacific Linguistics, Research School of Pacific and Asian Studies, Australian National University, 2009. ISBN 0-85883-602-5, ISBN 978-0-85883-602-0.
इन्हें भी देखें
फ़िलिपीनी भाषाएँ
विसाया भाषाएँ
तगालोग भाषा
सन्दर्भ
*