411 REFERENCE · Wikipedia
निष्क्रिय घटक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निष्क्रियता किसी इंजीनियरी प्रणाली का एक गुण है, जिसका प्रयोग सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरी और नियंत्रण प्रणालियों में किया जाता है। क्षेत्र के आधार पर एक निष्क्रिय घटक (passive compnent) वह है जो उर्जा का उपभोग तो करता है पर इसका उत्पादन नहीं करता, या यह वो घटक हैं जो शक्ति प्रवर्धन (power gain) मे अक्षम होते हैं। जो घटक निष्क्रिय नहीं होते, सक्रिय घटक (Active components) कहलाते हैं। पूरी तरह से निष्क्रिय घटकों से बना एक इलेक्ट्रॉनिक परिपथ, निष्क्रिय परिपथ कहलाता है (और इसके गुण एक निष्क्रिय घटक के समान ही होते हैं)।
निष्क्रिय घटक - प्रतिरोध, प्रेरकत्व, संधारित्र, डायोड आदि
सक्रिय घटक - ट्रांजिस्टर, मॉसफेट, टेट्रोड, पेन्टोड, आपरेशनल एम्प्लिफायर आदि
इन्हें भी देखें
इलेक्ट्रॉनिक अवयव