Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मगस कुकुरमुत्ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मगस कुकुरमुत्ता (अंग्रेज़ी: fly agaric या fly amanita; वैज्ञानिक नाम: एमानिटा मुस्कारिया) एमानिटा वंश का एक बेसिडियमी कवक है। इस कवक प्रजाति का नाम और सामान्य नाम इसके पारंपरिक रूप से कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल होने से लिया गया है। यह एक अलग, बड़ा श्वेत-पटलिका कुकुरमुत्ता मशरूम है। इसमें सामान्यतः श्वेत किणकों से ढ़की एक चमकदार लाल टोपी होती है। इसकी जटिल आनुवांशिक विविधता के अनुसार यह सम्मिश्र प्रजाति है। यह उत्तरी गोलार्ध के समशीतोष्ण और बोरियल जंगलों का एक बड़े पैमाने पर फैला हुआ कुकुरमुत्ता है जो अब दक्षिणी गोलार्ध में भी प्राकृतिक हो गया है। दक्षिणी गोलार्ध में यह अलग-अलग पेड़ों के साथ सहजीवी संबंध बनाता है और कुछ क्षेत्रों में तेज़ी से फैल रहा है। वर्गक इस कुकुरमुत्ते का नाम यूरोपीय भाषाओं एं फ्लाइ एमानिटा है जो इसी नाम के कीट से व्युत्पन्न माना जाता है जो पहले दुध में मिला था। यह यूरोप के जर्मेनी-स्लावी भाषी भागों में देखा गया है एवं इसी प्रकार फ़्रांस व रोमानिया के अन्य क्षेत्रों में देखा जाता है।Wasson 1968 198 अल्बर्ट माग्नुस पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी रचना डी वेजीटबिलिबस (De vegetabilibus) में सन् 1256 से पहले ही इसे लिखा।De vegetabilibus माग्नुस ए॰ अल्बर्ट माग्नुस 1256 Book II, Chapter 6; p. 87 and Book VI, Chapter 7; पृष्ठ 345 उनके लिखे का अनुवाद यह है कि "इसे मक्खी कुकुरमुत्ता कहा जाता है क्योंकि इसे दुध में मख्यियों को मारने के लिए मिलाया जाता है।Ramsbottom 1989 44 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ तुल्लोस और यांग झुलियांग द्वारा एमानिटा मुस्कारिया के वेबपृष्ठजुलाई 2026 InternetArchiveBot Q131227 श्रेणी:लोक जीवविज्ञान