411 REFERENCE · Wikipedia
बकुची
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2013
Psoralea corylifolia - Agri-Horticultural Society of India - Alipore - Kolkata 2013-01-05 2282.JPG Cullen corylifolium (L.) Medik. Bipontinia corylifolia (L.) Alef.
Dorychnium corylifolium (L.) Moench
Lotodes corylifolia (L.) Kuntze
Psoralea corylifolia L.
Psoralea patersoniae Schönland
Trifolium unifolium Forssk. Cullen corylifolium (L.) Medik. Plants of the World Online Royal Botanic Gardens, Kew http://www.plantsoftheworldonline.org/taxon/urn:lsid:ipni.org:names:489225-1 2023-04-29
बकुची (Psoralea corylifolia) औषधी के काम में प्रयुक्त होने वाला एक पौधा है।
यह पौधा हाथ, सवा हाथ ऊँचा होता है। इसकी पत्तियाँ एक अँगुल चौड़ी होती हैं और डालियाँ पृथ्वी से अधिक ऊँची नहीं होतीं तथा इधर उधर दूर तक फैलती हैं। इसका फूल गुलाबी रंग का होता है। फूलों के झड़ने पर छोटी छोटी फलियाँ घोद में लगती हैं जिनमें दो से चार तक गोल गोल चौड़े और कुछ लंबाई लिए दाने निकलते हैं। दानों का छिलका काले रंग का, मोटा और ऊपर से खुरदार होता है। छिलके के भीतर सफेद रंग की दो दालें होती हैं जो बहुत कड़ी होती हैं और बड़ी कठिनाई से टूटती हैं। बीज से एक प्रकार की सुगंध भी आती है। यह औषधी में काम आता है। वैद्यक में इसका स्वाद मीठापन और चरपरापन लिए कड़वा बताया गया है और इसे ठंढ़ा, रुचिकर, सारक, त्रिदोषध्न और रसायन माना है। इसे कुष्टनाशक और त्वग्रोग की औषधि भी बतलाया है। कहीं कहीं काले फूल की भी बहुत होती है।
अन्य नाम
इसे सोमराजी, कृष्णफल, वाकुची,शोमा,पूतिफला, बेजानी, कालमेषिका, अबल्गुजा, ऐंदवी, शूलोत्था, कांबोजी, सुपर्णिका आदि नामों से भी जाना जाता है।
आवास और वितरण
बकुची उत्तर-पूर्व उष्णकटिबंधीय अफ्रीका, दक्षिणी अरब प्रायद्वीप और भारत और श्रीलंका सहित उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय एशिया का मूल निवासी है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे कभी-कभी अरब में खेती की जाती थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बकुचीजून 2020 InternetArchiveBot
बकुची - कुष्ठ रोग, दंत कृमि, श्वास, पीलिया एवं अर्श की रामबाण औधधि
श्रेणी:पादप
श्रेणी:औषधीय पादप