411 REFERENCE · Wikipedia
केराकत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
केराकत Kerakat केराकत India Uttar Pradesh 25.639 82.917 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला जौनपुर ज़िला 13525 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, अवधी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 222142,222146 UP-62 लिंगानुपात 1000/943 ♂/♀
केराकत (Kerakat) या किराकत (Kirakat) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जौनपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
केराकत वाराणसी मण्डल के जौनपुर ज़िले में गोमती नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर हैै। यह नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय भी है तथा इसके नाम पर विधान सभा क्षेत्र का नाम भी केराकत विधानसभा क्षेत्र है। यह जौनपुर और औड़िहार से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। यह के गाँव की जनसंख्या मुख्यतः कृषि और संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर निर्भर करता है। शहर के आसपास के गांवों के रूप में बस्तियों की बड़ी संख्या हे जो शहर पर निर्भर है। शहर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि गोमती नदी यहाँ यू-आकार में बहती है जो यहाँ की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है। केराकत डाकघर भी है जिसका पिन कोड २२२१४२ है। इसकी स्थिती जौनपुर से २५ कि॰मी॰ पूर्व मे तथा वाराणसी से ४५ कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है।
इतिहास
प्राचीन काल मे महात्मा बुद्ध के समय मे केराकत कीटगिरी के नाम से प्रसिध्द था। यहॉ बौद्ध भिक्षुओं के कई मठ हुआ करते थे।
राजनीति
अंग्रेजी हुकूमत 1867 में इस नगर को टाउन एरिया का दर्जा मिला था। तब ये केराकत नगर पंचायत बन गया।फिलहाल ये एक विधानसभा है।केराकत विधानसभा,मछलीशहर लोकसभा के अन्तर्गत आता है।
शैक्षिक संस्थान
पब्लिक इण्टर कॉलेज केराकत
शिवमुर्ति बालिका इण्टर कॉलेज
महर्षि दयानन्द सरस्वती आर्य समाज स्कुल
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज
सैनिक गिरजा शंकर महाविधालय
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भदेवरा
माँ अमरावती एजुकेशन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट एंड योगा सेंटर, स्टेशन रोड, केराकत
भारत भारती साधनापीठ इण्टर कॉलेज पतौरा बेलहरी केराकत जौनपुर
मन्दिर
काली माता मन्दिर
गोमत्श्वर महादेव मन्दिर, सिहौली
देवेश्वर महादेव मन्दिर, हुरूहुरी
माता दुर्गा मंदिर,अकबरपुर
पिपलेश्वर महादेव मन्दिर, मल्लुपुर,पतौरा
आवागमन
वायु मार्ग
केराकत का निकटतम एयरपोर्ट वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट (बाबतपुर एयरपोर्ट) है, जो यहां से ३४ कि॰मी॰ की दूरी पर है। एअरपोर्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ५६ पर है और यात्रा में औसतन ५० मिनट का समय लगता है।
रेल मार्ग
केराकत में केराकत रेलवे स्टेशन है जो औडिहार-केराकत-जौनपुर रेललाइन पर पड़ता है।
सड़क मार्ग
केराकत शहर आसपास के अनेक शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। वाराणसी, इलाहाबाद, गाजीपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर आदि शहरों से केराकत के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध है।
इन्हें भी देखें
जौनपुर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:जौनपुर ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:जौनपुर ज़िले के नगर