411 REFERENCE · Wikipedia
किताब-ए-अकदस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किताब-ए-अकदस (शाब्दिक अर्थ : सबसे पवित्र ग्रन्थ' ) बहाई धर्म का मुख्य धार्मिक ग्रन्थ है, जिसे 1873 में इसके संस्थापक बहाउल्लाह ने लिखा था। यद्यपि यह ग्रन्थ बहाई कानून एवं प्रथाओं का मुख्य स्रोत है, लेकिन इसकी अधिकांश विषय-वस्तु अन्य मामलों से संबंधित है, जैसे बहाई धर्म के मूलभूत सिद्धांत, बहाई संस्थानों की स्थापना, रहस्यवाद, नैतिकता, सामाजिक सिद्धांत और भविष्यवाणियां। बहाई साहित्य में इसे बहाई शिक्षाओं की "मातृ-पुस्तक" और "भविष्य की विश्व सभ्यता का चार्टर" के रूप में वर्णित किया गया है।Effendi 1944
सन्दर्भ
श्रेणी:बहाई धर्म