411 REFERENCE · Wikipedia
तिरुमलई नायक पैलेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मन्नार तिरुमलय नायाकार महल Madurai Nayak Palace Collage.jpg मदुरै तिरुमलई नायक पैलेस 9.8 78.10 मदुरई भारत राजा तिरुमलय नायक, मदुरई नायक राजवंश १६२० भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग, तमिल नाडु सरकार
तिरुमलई नायक पैलेस मदुरै का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। इसका निर्माण 1636 में किया गया था। इटली के एक वास्तुकार ने राजा के लिए इसे बनाया था। राजा और उनका परिवार यहां रहते थे। स्वर्गविलास और रंगविलास महल के दो हिस्से हैं। इसके अलावा भी महल में अनेक स्थान हैं जहां पर्यटकों को जाने की अनुमति है। इस महल में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क देना पड़ता है। कहा जाता है कि ब्रिटिश राज में इस जगह का इस्तेमाल प्रशासनिक कार्यो के लिए किया जाता था। अब इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है और इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जा चुका है। शाम को यहां लाइट एंड साउंट शो का आयोजन किया जाता है जिसमें रोशनी और ध्वनि के माध्यम से राजा के जीवन और उनके मदुरै में शासन के बार में बताया जाता है।
thumb|left|200px|तिरुमलई नायक पैलेस
श्रेणी:मदुरई
श्रेणी:तमिल नाडु का पर्याटन