Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मारी बर्ड धरती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मारी बर्ड धरतीMarie Byrd Land Marie Byrd Land in Antarctica.svg अंटार्कटिका महाद्वीप के मानचित्र पर मारी बर्ड धरती (लाल रंग में) 80 0 S 120 0 W inline,title महाद्वीप अंटार्कटिका Metric auto मारी बर्ड धरती (Marie Byrd Land) पश्चिमी अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का एक हिस्सा है, जो रॉस हिमचट्टान और रॉस सागर से पूर्व और प्रशांत महासागर से दक्षिण में स्थित है। मारी बर्ड धरती एक बहुत दुर्गम क्षेत्र है। जब तक सन् १९५९ में अंटार्कटिक संधि लागू हुई और देशों पर अंटार्कटिका पर नये सम्प्रभुता के दावे लगाने पर प्रतिबन्ध लगा, तब तक अंटार्कटिका के कई क्षेत्रों पर सम्प्रभुता के दावे लग चुके थे (ध्यान दें कि इन दावों को भारत सहित दुनिया के कई देश अमान्य ठहराते हैं)। लेकिन मारी बर्ड धरती इतना दुर्गम माना जाता था कि इसपर किसी ने भी दावा नहीं किया। आज भी मारी बर्ड धरती और इस से पूर्व में स्थित एट्स तट (Eights Coast) पर कोई सम्प्रभुता का दावा नहीं है और १६,१०,००० वर्ग किमी (६,२०,००० वर्ग मील) कुल क्षेत्रफल वाला यह क्षेत्र विश्व का सबसे बड़ा ऐसा इलाक़ा है जिसे कोई देश भी अपना नहीं ठहराता।Huntford, R., 1985, The Last Place on Earth: New York, Atheneum, 567 p. इन्हें भी देखें विक्टोरिया धरती अंटार्कटिका सन्दर्भ * श्रेणी:अंटार्कटिका का भूगोल श्रेणी:अंटार्कटिका के क्षेत्र श्रेणी:अंटार्कटिका में सम्प्रभुता के दावे